
sagar
पुष्य नक्षत्र में झील किनारे नवग्रह प्रतिमाओं की स्थापना की गई। नवनिर्मित नवग्रह छतरियों में पुजारियों ने विधि-विधान से नवग्रहों की स्थापना कराई। सभी प्रतिमाओं का सहस्त्र धारा स्नान आदि कर्मकांड पश्चात पूजन किया गया और हवन यज्ञ कर भोग आदि लगाया गया और प्रसादी वितरण हुआ। आयोजन में शामिल हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि प्रतिमाओं की स्थापना से लाखा बंजारा झील के चकराघाट से भट्टोघाट तक का किनारा और भी सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि झील का यह किनारा मंदिरों की धार्मिक आध्यात्मिक ऊर्जा से पहले ही दमकता था,अब नवग्रह स्थापना से नागरिकों को और भी सकारात्मकता का अनुभव होगा। घाट को देखने और पूजन के लिए दूर-दूर से लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को झील की साफ-सफाई और सुरक्षा की जागरूकता के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। यहां प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। इस दौरान निगमायुक्त राजकुमार खत्री, धर्मेन्द्र खटीक, विशाल खटीक आदि उपस्थित रहे।
Published on:
22 Nov 2024 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
