scriptराम दरबार मंदिर में हुई मां नर्मदा की महाआरती | dharam karam | Patrika News
सागर

राम दरबार मंदिर में हुई मां नर्मदा की महाआरती

रामदरबार मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। केशव गिरी महाराज ने मां नर्मदा की महिमा बताई।

सागरDec 15, 2024 / 05:05 pm

Rizwan ansari

sagar

sagar

विश्व एवं राष्ट्र कल्याण की भावना से नदी एवं जल संरक्षण अभियान के तहत एक वर्ष पहले 14 दिसंबर को गृहस्थ संत केशव गिरी महाराज ने मां नर्मदा की पैदल यात्रा की थी, जो करीब 117 दिन में संपन्न हुई थी। 4 हजार किमी की यात्रा में नदी संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया था। इस पावन तिथि पर शनिवार को रामदरबार मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। केशव गिरी महाराज ने मां नर्मदा की महिमा बताई। इस अवसर पर मुख्य रूप से दद्दा शिष्य मंडल के उत्तम सिंह ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, राजकुमार पचौरी, अभिषेक गौर, बलवंत सिंह, विवेक सक्सेना, राजा रिछारिया, रीतेश तिवारी, गोल्डी ठाकुर, पवन शर्मा, इंजीनियर महेंद्र गोस्वामी, ओम पांडे, राघवेंद्र सिंह गंभीरिया एवं किरण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindi News / Sagar / राम दरबार मंदिर में हुई मां नर्मदा की महाआरती

ट्रेंडिंग वीडियो