
sagar
अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार की तत्वावधान में शुक्रवार को दीनदयाल नगर स्थित मां गायत्री पार्क में होने वाले तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई। जो राम दरबार मंदिर से शुरू होकर यज्ञ स्थल तक पहुंची। सैकड़ों की संख्या में महिला पीली साड़ी पहनकर सिर पर कलश रखकर चल रही थीं।
कलश पूजन विधायक प्रदीप लरिया और अजीत सिंह ठाकुर ने किया। गायत्री परिवार की महिला मंडल की प्रभारी टोली रजनी गुप्ता और रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कलश यात्रा संपन्न हुई। कलश यात्रा के समापन पर आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा के जीवन पर बनी प्रदर्शनी का अनावरण किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य शामिल हुए।
Updated on:
28 Dec 2024 05:02 pm
Published on:
28 Dec 2024 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
