सागर

मोहरों को फिट करने में बिखरी भाजपा की एकता, ये हुए मुखर

पार्टी गलियारे में हो रही कानाफूसी

सागरSep 21, 2018 / 04:55 pm

manish Dubesy

Disintegrating BJPs unity debate

सागर. विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठनात्मक गतिविधियों में जुटी भाजपा में इस वक्त बड़े नेता अपने मोहरों को फिट करने और विरोधी के खास को हटाने में अधिक वक्त लगा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि पार्टी की एकता मनमुटाव के रूप में बिखरती नजर आ रही है। हालांकि पार्टी के आला नेता अभी भी कह रहे हैं कि कहीं कुछ नहीं है और यदि कोई समस्या आएगी
तो मिल बैठकर उसे सुलझा लिया जाएगा।
भाजपा में पूर्व में दो मंडल अध्यक्ष व एक जिला मंत्री को हटा कर नई नियुक्तियां की थी, इसी को लेकर कलह बढ़ रही है। खींचतान का ताजा मामला पार्टी के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में जिला भाजपा अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सीहोरा निवासी नीतू राय को जिला इकाई में मंत्री बनाया है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल की पत्नी लीलावती को हटाकर की गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार सीहोरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र राय को हटाया गया था, राय ने सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के जरिए नीतू की नियुक्ति कराई। कहा जा रहा है कि पूर्व में सुरखी विधायक पारुल साहू ने महेंद्र राय को हटाने में भूमिका निभाई थी। अब इनके समर्थक नीतू को हटाने के लिए सक्रिय हैं। सूत्रों की मानें तो इस नियुक्ति को लेकर एक बार फिर पार्टी फोरम पर मामला पहुंचा है। इस मामले में जिला अध्यक्ष पटैल का कहना है कि पार्टी में काई खींचतान नहीं है, सभी पदाधिकारी अपने कार्य कर रहे हैं, अगर कोई मतभेद होते हैं तो उन्हें बैठक कर सुलझा लिया जाता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ कार्यक्रम भोपाल में सागर जिले से करीब ५० हजार कार्यकर्ताओं को भोपाल ले जाने की तैयारी में पार्टी के पदाधिकारी जुटे हैं। २५ सितंबर को आयोजित हो रहे इस कुंभ में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए जिले के सभी ७ विधायकों व संगठन के पदाधिकिरियों को जिम्मेदार सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि, कार्यकर्ताओं को भोपाल पहुंचाने के लिए निजी वाहनों, बस, व स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था भाजपा ने की है। कार्यकर्ताओं के साथ बूथ, मंडल स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। भाजपा जिला महामंत्री शैलेष केशरवानी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि, सागर जिले से करीब ५० हजार कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। इसके लिए विधायकों सहित संगठन के पदाधिकारियों को उनकी शक्ति के हिसाब से टारगेट दिए गए हैं। विधायकों को उनकी विधानसभा से 5 से 10 हजार, पदाधिकारियों को २ से ५ हजार कार्यकर्ताआें की जिम्मदारी दी गई है।
कार्यकर्ता को निजी वाहनों, बस से भोपाल भेजा जाएगा इसके अलावा पार्टी ने स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था भी की है। कार्यकर्ताओं को खानपान की व्यवस्था भी की जा रही है। जिससे कार्यकर्ताओं को सुविधा हो सके।

Home / Sagar / मोहरों को फिट करने में बिखरी भाजपा की एकता, ये हुए मुखर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.