scriptवरमाला भूला दूल्हा और खुल गया लुटेरी दुल्हन का राज, पुलिस ने रचा ‘फैमिली ड्रामा’ | doing family drama police caught looteri dulhan and broker | Patrika News

वरमाला भूला दूल्हा और खुल गया लुटेरी दुल्हन का राज, पुलिस ने रचा ‘फैमिली ड्रामा’

locationसागरPublished: Jul 30, 2022 07:16:41 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

ASI बने दूल्हे के पिता, TI दूल्हे के फूफा और कॉन्सटेबल भाई…एक लाख रुपए में तय हुआ शादी का सौदा…

sagar.jpg

सागर. चोर को पकड़ना है तो कई बार चोर की ही तरह सोचना पड़ता है ये बात आपने अक्सर सुनी होगी। लेकिन सागर में पुलिस ने इस पर अमल करते हुए कुंवारों को चूना लगाने वाली एक लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश कर दिया। लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरा फैमिली ड्रामा रचा। ASI ने नकली दूल्हे के पिता का किरदार निभाया तो TI ने दूल्हे के फूफा का और एक कॉन्सटेबल दूल्हे का नकली भाई बना। तब कहीं जाकर लुटेरी दुल्हन पुलिस के हाथ लगी। जिस लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने पकड़ा है उसकी शिकायत करीब पांच महीने पहले पुलिस को मिली थी और तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

 

पुलिस ने रचा ‘फैमिली ड्रामा’
किसी फिल्म की ही तरह लुटेरी दुल्हन को पुलिस के पकड़ने का ये मामला मध्यप्रदेश के सागर का है। सागर पुलिस को करीब 5 महीने पहले एक लुटेरी दुल्हन की शिकायत मिली थी जो दूल्हे को शादी के तीसरे दिन ही लाखों का चूना लगाकर फरार हो गई थी। तभी से पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी हुई थी और बीते दिनों उसकी लोकेशन भोपाल मिली तो पुलिस ने उसे पकड़ने प्लान बनाया। पुलिस ने अपने एक मुखबिर को दूल्हा बनाया और लुटेरी दुल्हन के दलाल से संपर्क किया। लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए बनाए गए प्लान में नकली दूल्हे के पिता का किरदार ASI रामलखन पायक ने निभाया तो TI शशिकांत गुर्जर दूल्हे के फूफा बने। कॉन्स्टेबल दुर्गेश सिलावट दूल्हे के भाई बने और ASI अभिषेक पटेल ड्राइवर। प्लानिंग के तहत एएसआई रामलखन पायक लड़के का पिता बनकर लुटेरी दुल्हन के दलाल से मिले और बेटे की शादी की बात की। सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ और पुलिस ने विश्वास जीतने दलाल के अकाउंट में 5 हजार रुपए भी जमा करा दिए।

 

यह भी पढ़ें

मैरिज@35 Days : 15 दिन की दोस्ती..16वें दिन शादी…5 हफ्तों में टूट गया परिवार




लड़के-लड़की को मिलवाया और हुई शादी फिक्स
प्लानिंग के तहत दूल्हा बनने वाले लड़के को लुटेरी दुल्हन से मिलवाया गया। दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और फिर शादी पक्की हो गई। शादी सागर के परेड मंदिर में गुरुवार को होना तय हुआ। प्लानिंग के तहत पुलिस दूल्हे के साथ घराती और बाराती बनकर मंदिर पहुंची वहीं लुटेरी दुल्हन भी दलाल के साथ शादी के लिए मंदिर पहुंच गई। लेकिन इसी बीच प्लानिंग के मुताबिक दूल्हा वरमाला लाना भूल गया और फूफा बने TI शशिकांत गुर्जर पूरी टीम के साथ जयमाला लेकर मंदिर पहुंचे जिसके बाद लुटेरी दुल्हन व दलाल को पकड़ा गया। पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन का नाम रजनी बताया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें

जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़ा वो दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए करने लगा मजबूर




5 महीने पहले मिली थी शिकायत
पुलिस के मुताबिक 15 फरवरी 2022 को जैसीनगर के रहने वाले लक्ष्मण ठाकुर नाम के युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने दलाल के जरिए एक ज्योति नाम की लड़की से शादी की थी लेकिन शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन घर से जेवरात व 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गई। जिसकी शिकायत दर्ज करने के बाद से ही पुलिस इस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी हुई थी जो अब पुलिस के हत्थे चढ़ी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो