scriptभय प्रकट कृपाला दीन दयाला स्तुति के साथ हुआ श्रीराम भगवान का जन्म | Due to the grave blessings of God, the birth of Shriram God | Patrika News

भय प्रकट कृपाला दीन दयाला स्तुति के साथ हुआ श्रीराम भगवान का जन्म

locationसागरPublished: Apr 13, 2019 10:11:42 pm

Submitted by:

anuj hazari

धूमधाम से मनाई रामनवमी, राम मंदिरों में सुबह से शाम तक रही भीड़

Due to the grave blessings of God, the birth of Shriram God

Due to the grave blessings of God, the birth of Shriram God

बीना. शनिवार को श्रीराम भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम मंदिरों में सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। खिरिया वार्ड स्थित श्रीरामना सिद्ध पीठ मंदिर, कटरा मंदिर, साहू मार्केट स्थित श्रीराम मंदिर, छोटी बजरिया स्थित श्रीराम मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। खिरिया वार्ड स्थित श्रीराम नाम सिद्ध पीठ मंदिर पर भगवान को 151 व्यंजनों का भोग लगाया गया। भगवान श्रीराम के लिए एक दिन पहले से भोग के लिए व्यंजन बनाने का काम शुरु हो जाता है इसमें संख्या निश्चित न होकर जब तक भगवान को भोग लगने का समय आता है तब तक जितने व्यंजन बन जाते हैं उतने व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। भगवान के जन्मोत्सव पर सभी भक्तों ने भय प्रकट कृपाला स्तुति गाकर भगवान की आराधना की। भगवान के जन्म पर सभी भक्त नृत्य कर रहे थे। इसके बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया और भंडारे का आयोजन भी किया गया। खिरिया वार्ड स्थित रामनाम सिद्ध पीठ मंदिर में लोग उस समय अचंभित रह गए जब भगवान के जन्म पर दोपहर बारह बजे भगवान बाल रूप में दिखाई दिए। मंदिर में भगवान की मान्यता है कि वह 24 घंटे में 24 रूप धारण करते हैं। लेकिन रामनवमी पर भगवान छोटे बाल रूप में दिखाई देते है।
सुबह संकीर्तन के साथ निकाली प्रभात फेरी
बड़ी बजरिया स्थित श्रीराम मंदिर पर सुबह संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। जिसमें शहर के लोगों ने कीर्तन का आनंद लिया। इसके बाद दोपहर १२ बजे श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो