scriptइसी तरह बढ़ते रहे कोरोना मरीज तो आज सौ तक पहुंच जाएगी संख्या, दस की हो चुकी मौत | Eight positives surfaced on Saturday | Patrika News

इसी तरह बढ़ते रहे कोरोना मरीज तो आज सौ तक पहुंच जाएगी संख्या, दस की हो चुकी मौत

locationसागरPublished: Sep 19, 2020 09:12:49 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

शनिवार को आठ पॉजिटिव आए सामने

Eight positives surfaced on Saturday

Eight positives surfaced on Saturday

बीना. शहर में अब कोरोना की स्थिति गंभीर होती जा रही है। शनिवार को आठ नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं, जिसमें एक की मौत हो गई। शहर में अब कुल संक्रमितों की संख्या 96 हो गई है और मौत का आंकड़ा दस पर पहुंच गया है।
डॉ. अवतार सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें रमपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय गर्भवती महिला, भीम वार्ड निवासी 66 वर्षीय वृद्ध, जवाहर वार्ड निवासी 55 वर्षीय पुरुष, नईबस्ती निवासी 85 वर्षीय वृद्धा, आचवल वार्ड निवासी 26 वर्षीय युवक, मस्जिद वार्ड निवासी 42 वर्षीय महिला, वीरसावरकर वार्ड निवासी 26 वर्षीय महिला और 70 वर्षीय रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिटायर्ड कर्मचारी का इलाज पूर्व से ही भोपाल में चल रहा था, जहां शनिवार को मौत हो गई। शहर में संक्रमितों की संख्या 96 हो गई है और यदि इसी प्रकार मरीज सामने आते रहे तो दो दिनों में ही संख्या सौ के पार पहुंच जाएगी। अब लोगों को जागरूकता दिखाते हुए कोरोना को लेकर गंभीर होने की जरूरत है।
गाइडलाइन का पालन करने पर होंगे होम आइसोलेट
डॉ. यादव ने बताया कि होम आइसोलेट की गाइडलाइन का पालन करने वाले मरीजों को होम आइसोलेट किया जाएगा। साथ ही गंभीर, वृद्ध और गर्भवती महिला को रेफर किया जाएगा। होम आइसोलेट करने वालों के पास पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, अलग कमरा, शौचालय सहित अन्य व्यवस्था होनी चाहिए।
दो लोग होम आइसोलेट में हो चुके हैं स्वस्थ
पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव में से दो मरीजों को होम आइसोलेट किया गया था और वह स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें एक महिला मरीज आंबडेकर तिराहा और दूसरा राय नगर निवासी युवक शामिल हैं। होम आइसोलेट मरीजों को दवाएं दी जाती हैं और कोविड केयर सेंटर से वीडियो कॉल कर जानकारी ली जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो