scriptअजब गजब: एक साल के बच्चे की निकल आई दाढ़ी, दिखने लगी मूछ, देखने पहुंच रहे लोग | ek saal ke bacche ki dandi munchh ajab gajab hindi news 2018 | Patrika News

अजब गजब: एक साल के बच्चे की निकल आई दाढ़ी, दिखने लगी मूछ, देखने पहुंच रहे लोग

locationसागरPublished: Jun 23, 2018 12:08:35 pm

Submitted by:

sunil lakhera

शरीर के कई हिस्सों पर भी काले और घने बाल आ गए हैं।

अजब गजब: एक साल के बच्चे की निकल आई दाढ़ी, दिखने लगी मूछ, देखने पहुंच रहे लोग

अजब गजब: एक साल के बच्चे की निकल आई दाढ़ी, दिखने लगी मूछ, देखने पहुंच रहे लोग

सागर. एक साल का वेदांत अजीबो-गरीब बीमारी से पीडि़त हैं। नन्हीं सीे उम्र में ही उसकी दाढ़ी, मूंछे निकल आई हैं। शरीर के कई हिस्सों पर भी काले और घने बाल आ गए हैं। उसका शारीरिक विकास भी थम गया है।

कुपोषित होने के कारण उसे जिला अस्पताल के एनआरसी में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की मानंे तो इस बीमारी को वेयरवोल्फ सिंड्रोम कहते हंै। शरीर में हार्मोंस इन्वेलेंस होने से यह बीमारी होती है। एक लाख बच्चों में एक या दो बच्चे एेसे पैदा होते हैं। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। उधर, उम्र बढऩे के साथ ही यौवनावस्था में यह बीमारी गंभीर रूप लेती है।

मां और नानी को भी यही बीमारी
वेदांत सेन रायसेन जिले के सुलतानगंज का रहने वाला है। हैरानी की बात यह है कि यह बीमारी सिर्फ उसे नहीं है, बल्कि उसकी मां और नानी को भी है। मां के अनुसार इस बीमारी के कारण बेहद शर्मिदगी उठानी पड़ती है। घर पर भी असहज महसूस होता है। वहीं, बच्चे को भी बाहर खेलने के लिए नहीं छोड़ते हैं। दूसरे बच्चे मजाक उड़ाते हैं। कुपोषित होने के कारण उसे 15 दिन पहले एनआरसी लेकर आई थी। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर मनीष जैन ने बताया कि महिला और पुरुष के अंदर जो क्रोमोसोम होते हैं। वह डॉमीनेट होने के कारण यही बीमारी होती है। बच्चे के अंदर बाई क्रोमोसोम के कारण के डिस्टर्ब होने के कारण यह बीमारी हुई है। एक लाख बच्चों में एक या दो बच्चे एेसे पैदा होते हैं। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है।

बच्चा 15 दिन पहले यहां भर्ती हुआ था। उसे वेयरवोल्फ सिंड्रोम नामक बीमारी है। इस वजह से उसकी दाढ़ी, मूछ निकल आई है। वह १ साल २ महीने का है, लेकिन उसका शारीरिक विकास नहीं हो पाने से उसका उपचार चल रहा है।
डॉ. मधु जैन, प्रभारी एनआरसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो