scriptभाजपा कार्यालय में आला नेताओं ने की वन-टू-वन चर्चा, लिया संकल्प | Election mission 2018 | Patrika News

भाजपा कार्यालय में आला नेताओं ने की वन-टू-वन चर्चा, लिया संकल्प

locationसागरPublished: Jul 30, 2018 10:55:44 am

Submitted by:

sunil lakhera

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संभाग के जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों से चुनाव पर किया मंथन

Election mission 2018

Election mission 2018

सागर. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने रविवार को शहर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से सिलसिलेवार चर्चा की। सहस्त्रबुद्धे ने संभाग के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों से मिशन-2018 को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में वन-टू-वन चर्चा की। वहीं सभी विधानसभा विस्तारकों के साथ संयुक्त बैठक की। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच पहुंचने की बात कही। इसके साथ ही सहस्त्रबुद्धे ने जिला स्तर पर संगठन द्वारा किए गए अब तक के कार्यों पर भी चर्चा की। जिला भाजपा कार्यालय में सुबह ११ बजे से शाम तक बैठकों को दौर चलता रहा और रात करीब आठ बजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शहर से ट्रेन द्वारा रवाना हुए।
दिन भर रहा वरिष्ठ पदाधिकारियों का जमावड़ा- जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों के साथ बैठक करने के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविवार को सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के निवास पर भी पहुंचे। इसके अलावा डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. आरपी तिवारी से भी मुलाकात की। पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से कई मामलों पर बात की। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, अतुल राय, विनोद्र गोटिंया, आशुतोष तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, जिला प्रभारी पुष्पेंद्र पाठक, सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक प्रदीप लारिया, शैलेंद्र जैन, महापौर अभय दरे समेत अन्य की उपस्थिति रही।

परमार के नेतृत्व में निकलेगी कांग्रेस की जवाब दो-हिसाब दो यात्रा
सागर. भाजपा सरकार और उनके जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध कांग्रेस की जवाब दो-हिसाब दो यात्रा एक अगस्त से शहर के हर गली-मोहल्ला में निकलेगी। सागर विधानसभा की यात्रा की कमान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय परमार को सौंपी गई है। यात्रा के लिए परमार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तो सचिव जितेंद्र रोहण को बनाया गया है।
इसी तारतम्य में रविवार को जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए शक्ति एप से अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे पर भी चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस नेताओं को समझाइश भी दी गई कि जो भी कार्यक्रम आयोजित होगा अब वह जिला कांग्रेस के नेतृत्व में ही होगा, नेता अपने स्तर पर किसी भी प्रकार का आयोजन न करें, ताकि कांग्रेस की शक्ति आम जनता को दिख सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो