scriptस्त्रियों को अपने अधिकारों के लिए रहना होगा सतत प्रयत्नशील | Events organized on International Women's Day | Patrika News

स्त्रियों को अपने अधिकारों के लिए रहना होगा सतत प्रयत्नशील

locationसागरPublished: Mar 08, 2019 08:58:03 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुए आयोजित

Events organized on International Women's Day

Events organized on International Women’s Day

बीना. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शासकीय गल्र्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बलराम सिंह ने गीत प्रस्तुत कर की।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. निशा जैन ने कहा कि स्त्री को अपने अधिकारों के लिए सतत प्रयत्नशील रहना होगा और अन्याय का प्रतिकार करते हुए समाज में अपनी विशिष्ट जगह बनानी होगी। प्रो. संध्या टिकेकर ने कहा कि स्त्रियों के विचारों को लेकर आज समाज में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है पहले की हाउसवाइफ आज होम मेकर है अपने काम को सम्मान देना जान गई हैं और नया आत्मविश्वास जागा है तथा स्वयं के काम को सम्मान देकर समाज में भी सम्मानित हो रही हैं। कार्यक्रम को डॉ. सरोज जैन, प्रो. विनय दुबे, डॉ. उमा लवानिया, प्रकाशचंद, छात्रा खुशबू रोहित, नंदिनी मड़ोतिया, अंजनी सोनी, रोशनी अहिरवार, शैलू ठाकुर, रेणुका लिटोरिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन बैलेंस फॉर बैटर के संकल्प के साथ हुआ।
अधिकारियों के प्रति रहें जागरुक
शासकीय पीजी कॉलेज में रासेयो के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके जैन ने महिलाओं को राष्ट्र विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहने पर जोर दिया। प्रो. आरएस तिवारी ने कहा कि महिलाएं ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और पुरुष प्रधान समाज का मिथक टूट रहा है। छात्राएं अच्छे से अध्ययन कर कॉलेज और देश को गौरवांवित करें। कार्यक्रम को डॉ. उषा तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एमएल सोनी, डॉ.नीरज कुमारी गौतम, ललित नामदेव ने संबोधित किया। इस अवसर पर छात्रा शिवानी पुरोहित, पूनम ताम्रकार को उत्कृष्ट प्रस्तुति देने पर सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तिकरण पर दिखाई लघु फिल्म
बीओआरएल द्वारा समन्वय मंडपम के सहयोग चलाए जा रहे शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत 29 केन्द्रों पर महिला दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने चित्रकला, नाटक के माध्यम से महिलाओं का देश में महत्व बताया। ग्राम बेरखेड़ी टांड़ा में साक्षरता कार्यक्रम के तहत आदिवासी टोले में रहने वाली ऐसी महिलाओं, बालिकाओं को शिक्षित करने की मुहिम चलाईजा रही हैजो पढऩा लिखना नहीं जानती थी, लेकिन अब पढऩा लिखना और हस्ताक्षर करना सीख गई हैं। महिलाओं को बेग व लेखन सामग्री वितरित की गईऔर वीडियो वेन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर लघु फिल्म दिखाई गई। इस अवसर पर संस्था में कार्यरत महिला स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथि महिलाओं ने कहा कि आज वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों से किसी क्षेत्र में पीछे नहीं चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, खेल का क्षेत्र सभी क्षेत्रों में आज ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं ने अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच पूजा अहिरवार सहित बीओआरएल से सिंधु सहायक, अंकिता, स्वयंसेवक सुमन अहिरवार सहित ग्राम की महिलाओं ने भाग लिया।
रक्तदान करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
सिविल अस्पताल बीना में महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अस्पताल में लगाए जाने वाले रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने वाली महिलाओं को चिकित्सा अधिकारी और संरक्षक रक्तदान शिविर डॉ. वीरेंद्र ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया। शिविरों में नगर के बीना स्टार वूमंस क्लब, अखिल भारतीय नाभिनंदन दिगंबर जैन महिला परिषद, अलायंस क्लब बीना शक्ति, गायत्री परिवार की महिला समाजसेवियों द्वारा रक्तदान किया गया है। कार्यक्रम में अर्चना शाह, स्वाति जैन, रजनी शाह, आसमा जैन, डॉ. जयश्री साहू, नंदिनी साहू, नर्सिंग स्टाफ में रीना अहिरवार,सोना, प्रियंका राय, छाया को सम्मानित किया गया। इसके अलावा राजकुमारी साहू, प्रियंका साहू, प्रीति लखेरा, एम माइकल, वंदना यादव, करुणा स्वरुप, अनामिका ठाकरे, भावना लिल्हारे को सम्मानित किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो