scriptसिटी फॉरेस्ट में ले सकेंगे वनों का अनुभव, यहां ये होगा खास | Experience forests in the city forest | Patrika News

सिटी फॉरेस्ट में ले सकेंगे वनों का अनुभव, यहां ये होगा खास

locationसागरPublished: Oct 01, 2018 09:40:19 am

Submitted by:

sunil lakhera

विधायक शैलेंद्र जैन ने किया सिटी फॉरेस्ट का लोकार्पण

Jungle in the danger zone, know why ...

Jungle in the danger zone, know why …

सागर. शहर से लगे वनक्षेत्र में विकसित हुए सिटी फॉरेस्ट का रविवार सुबह नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने लोकार्पण किया। अब सिटी फॉरेस्ट शहर के आम लोगों के लिए खुल गया है। सिटी फॉरेस्ट की खासियत यह है कि दक्षिण वन मंडल ने इसमें नक्षत्र वन, राशि वन, नवग्रह वन, पंचवटी, तितली वन, औषधी वन आदि विकसित किए हैं। इसके अलावा लोगों को घूमने के लिए एक्यूप्रेशर वाला पाथवे भी तैयार किया है।
वन विभाग ने करीब सात माह पहले इस क्षेत्र को सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित करना शुरू किया था, इसके बाद से यहां वन्यप्राणियों की संख्या में तो इजाफा हुआ ही है साथ ही यहां पर अब तक १३२ प्रकार के पक्षियों को भी देखा गया है। इसके अलावा वन विभाग द्वारा यह दावा भी किया जा रहा है कि यहां पर ऊंचाई क्षेत्र में प्रदेश का पहला वॉच टावर बनाया जा रहा है, जिसमें ग्लास की सीट लगी होगी जो कि, पारदर्शी होगा और हम ऊंचाई क्षेत्र पर भी एकदम रोमांचक अनुभव कर सकेंगे। विधायक जैन ने कहा कि, मेरे 10 साल के कार्यकाल में यह एक अनूठे कार्य का लोकार्पण कर रहा हूं। लगभग 100 हेक्टेयर की भूमि पर सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा है, जो शहर के लिए बड़ी सौगात है। इसके लिए बीते तीन साल से सतत प्रयास कर रहा था। विकास व पर्यटन दृष्टि ने शहर में सिटी फॉरेस्ट बहुउपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि हमने शहर के लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई है। शहर में घूमने के लिए सीमित जगहें हैं, लेकिन अब हम इस दिशा में कार्य कर रहे हैं और शहर के लिए अच्छे स्थान उपलब्ध करा रहे हैं। जैन ने बताया कि इसके अलावा शहरवासियों को एक नई खुशखबरी देना चाहता हूं कि, हम सागर में बहुत जल्द चिडिय़ा घर लाने वाले हैं, जिसकी स्वीकृति के बाद टैंडर भी जारी हो गया है और बहुत जल्द काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
महापौर अभय दरे ने कहा कि विधायक जैन के प्रयायों से आज एक व्यवस्थित सिटी फॉरेस्ट शहरवासियों को मिला है। उन्होंने बताया कि हम शहर विधायक के सहयोग से दो नए पार्कों का निर्माण कर रहे हैं। लोगों को मनोरंजन के और भी अच्छे साधन उपलब्ध कराने छोटे तालाब के किनारे वाटर पार्क व व्यवस्थित पार्क का निर्माण कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में रामअवतार पांडे, अजय दुबे, प्रकाश चौबे, अनिल तिवारी, श्याम तिवारी, बंटी शर्मा, विक्रम सोनी, आलोक अग्रवाल, मनीष चौबे, यश अग्रवाल, दीपक दुबे, श्रीकांत जैन, प्रासुक जैन, सचिन शर्मा, विनय मिश्रा, सविता साहू, हेमंत यादव, सीताराम पचकोड़ी, अंकुर श्रीवास्तव, सचिन चौरसिया, शरद मोहन दुबे, रूपसिंह यादव, शेरा जैन, राम नारायण यादव, सुरेश पंजवानी, दीपक जैन, आनंद विश्वकर्मा सहित शहरवासी व वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो