scriptपुरस्कार मिलते ही खिल उठे छात्राओं के चेहरे | Faces of girl students blossomed after receiving rewards | Patrika News

पुरस्कार मिलते ही खिल उठे छात्राओं के चेहरे

locationसागरPublished: Mar 30, 2019 08:41:47 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

Faces of girl students blossomed after receiving rewards

Faces of girl students blossomed after receiving rewards

बीना. शासकीय गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. चंदा रत्नाकर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्रा शालिनी सोनी ने सरस्वती वंदना, कंचन लोधी व आकांक्षा कौशिक ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
प्राचार्यने ने सत्र 2018 -19 का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि ज्ञान का कोई विकल्प नहीं है और छात्राओं को सतत ज्ञान प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए। साथ ही अपनी प्रतिभाओं का उपयोग जीवन को उन्नत बनाने की दिशा में करना चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. संध्या टिकेकर ने बताया कि कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं को वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए गए। साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. निशा जैन, डॉ. रेनूबाला शर्मा ने कार्यक्रम का संयोजन पुरस्कारों का वितरण कराया। अंजनी सोनी को कॉलेज की सर्वश्रेष्ठ छात्रा घोषित किया गया और क्रीड़ा गतिविधियों में जयंती कुशवाहा को चैंपियनशिप प्रदान की गई। पुरस्कारों में स्वीप गतिविधियां, छात्राओं द्वारा मंच संचालन, परिसर दूत और सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर डॉ. सरोज जैन, प्रो. विनय दुबे, डॉ. उमा लवानिया, डॉ. रश्मि जैन, प्रकाशचंद, नवीन नामदेव, अरुण उपाध्याय, राजीव लोधी, आरती राजपूत, नम्रता गर्ग, कृतिका रत्नाकर सहित स्टाफ, छात्राएं उपस्थित थीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो