scriptकैसे खतरनाक चीजों को मिलाकर बनाते थे धनिया पाउडर,बंद कराना पड़ा कारखाना | Fake coriander powder: Administration raided on factory and sealed | Patrika News

कैसे खतरनाक चीजों को मिलाकर बनाते थे धनिया पाउडर,बंद कराना पड़ा कारखाना

locationसागरPublished: Aug 31, 2019 05:01:59 pm

Submitted by:

Samved Jain

सागर सहित आसपास के जिलों में भेजा जा रहा था अमानक धनिया पाउडर, पीमिक्स पाउडर, लकड़ी की छाल आदि मिलाकर कर रहे थे तैयार, लाइसेंस किया गया निरस्त

Fake coriander powder: Administration raided on factory and sealed

कैसे खतरनाक चीजों को मिलाकर बनाते थे धनिया पाउडर,बंद कराना पड़ा कारखाना

सागर. सागर शहर में तैयार किए जा रहे धनिया पाउडर के कारखाने पर प्रशासन ने छापा मारा है। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन को धनिया पाउडर बनाने में खतरनाक चीजों का इस्तेमाल होते मिला। पीमिक्स पाउडर और लकड़ी की छाल सहित अन्य पदार्थों को मिलाकर धनिया पाउडर बनाया जा रहा था, जो सस्ते दाम पर बाजार में उपलब्ध हो रहा था। इस खतरनाक धनिया पाउडर का इस्मेताल जानलेवा भी हो सकता था। विभाग ने कारखाने को पूरी तरह सील कर दिया है।
सावधान, क्या आप जानते हैं आपकी रसोई में उपयोग होने वाला धनिया व अन्य मसाले मिलावटी हो सकते हैं? हकीकत जानना है तो ये तस्वीरें देखिये। जी हां, ये जो धनिया दिखाई दे रहा है, वह मिलावटी होने की आशंका में अफसरों ने नष्ट कराया है। वह भी एक-दो किलो नहीं, 50 किलो। सोचिए, यदि ये धनिया आपकी रसोई उपयोग होता तो इसे खाने से आप बीमार भी हो सकते थे। न जाने कितने लोगों का निवाला यह धनिया बना होगा? क्योंकि यह फैक्ट्री कई दिनों से खुली है और आशंका है कि इससे पहले भी इस तरह का मिलावटी धनिया बेचा जा रहा था। बताया जा रहा है कि शहर ही नहीं बल्कि आसपास के शहरों में भी यह भी यह धनिया सप्लाई किया गया है। धनिया का अलावा इस फैक्ट्री से 7 किलो अमचूर भी नष्ट कराया गया है।

कैसे खतरनाक चीजों को मिलाकर बनाते थे धनिया पाउडर,बंद कराना पड़ा कारखाना

बिना खाद्य लाइसेंस के चल रही थी फैक्ट्री
तिलकगंज वार्ड में एसजी फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री लक्ष्मीनारायण कोष्टी निवासी द्वारिका बिहार कॉलोनी तिली के नाम से पंजीबद्व है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के दल को उक्त मसाला फैक्ट्री में खाद्य लायसेंस भी नहीं मिला। साथ ही फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी दस्तावेज भी नहीं मिले। दल ने यहां से खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था।

कैसे खतरनाक चीजों को मिलाकर बनाते थे धनिया पाउडर,बंद कराना पड़ा कारखाना

श्री एलजी फूड प्रोडक्ट्स का लायसेंस निरस्त
खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अभिहित अधिकारी व उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन सागर ने लक्ष्मीनारायण कोष्ठी खाद्य कारोबारकर्ता श्रीएलजी फूड प्रोडक्ट्स सागर का एफएसएसएआई लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 27 अगस्त 2019 को इनकी फर्म से खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव द्वारा खाद्य पदार्थ धनिया पावडर, हल्दी पावडर, मिर्च पावडर एवं अपद्रव्य के नमूने जांच हेतु लिए जाकर विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने के कारण फर्म को सीलबंद किया गया था। एक कमरे में संग्रहित 400 किलोग्राम अगरबती का रॉ मटेरियल (पीमिक्स पावडर/लकड़ी छाल), धनिया पावडर के समरूप दिखने वाला था। अग्रिम आदेश तक संबंधित के परिसर को सीलबंद रखा जाने के निर्देश दिए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो