scriptगाजे-बाजों के साथ विघ्नहर्ता को दी विदाई, गूंजे बप्पा के जयकारे | Farewell to Vighnaharta with hymns, echoes of Bappa | Patrika News
सागर

गाजे-बाजों के साथ विघ्नहर्ता को दी विदाई, गूंजे बप्पा के जयकारे

सागर. अनंत चर्तुदशी पर गाजों-बाजों के साथ बप्पा की विदाई हुई। भक्तों ने अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की। घर-घर में विघ्रहर्ता के जयकारे गूंजे। लगातार दूसरे वर्ष कोविड के चलते नगर निगम द्वारा वार्डों में गणेश विसर्जन के लिए आठ गाड़ी भी लगाई गई

सागरSep 20, 2021 / 08:34 pm

Atul sharma

सागर. अनंत चर्तुदशी पर गाजों-बाजों के साथ बप्पा की विदाई हुई। भक्तों ने अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की। घर-घर में विघ्रहर्ता के जयकारे गूंजे। लगातार दूसरे वर्ष कोविड के चलते नगर निगम द्वारा वार्डों में गणेश विसर्जन के लिए आठ गाड़ी भी लगाई गई, जिनमें प्रतिमा को एकत्रित करने के बाद विधि विधान से विसर्जन भी कराया गया। रविवार को गणेशजी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लोग लेहदरा नाका पर पहुंचे।
विसर्जन स्थल पर इस बार नदी पर पक्के घाटों का निर्माण कराया गया था। रंग रोगन किया गया है और घाट पर रंग बिरंगे झंड़े भी लगाए हैं। इसके अलावा घाट पर बड़ी हाई मास्क लाइट सहित विसर्जन स्थल के आसपास लगाई गई थी ताकि रात्रि में कोई परेशानी ना हो। यहां भक्तों ने उत्साह के साथ गणेश भगवान का विर्सजन किया।
घर पर भी किया विसर्जन
कई लोगों ने जागरूकता दिखाते हुई घर पर भी विसर्जन किया। लोगों ने अपने घरों में बगीचे, पात्र और गमलों में विसर्जन किया। इस वर्ष बच्चे गणेश उत्सव के लिए अधिक उत्साहित थे, घरों में गणेश भगवान की प्रतिमाएं बच्चों ने मिट्टी से बनाई थीं, इसलिए विसर्जन भी घरों में ही किया। शास्त्रों के अनुसार विधि विधान से विसर्जन किया और पर्यावरण सुरक्षा की भी जिम्मेदारी निभाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो