script

खेत से मवेशी भगाने के विवाद पर किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस ने ये की कार्रवाई

locationसागरPublished: Sep 09, 2018 04:32:24 pm

Submitted by:

manish Dubesy

केसली थाने के पिपरिया गांव की घटना

chhindwara

देर रात पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली जिसके आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने दो लोगों के को गिरफ्तार किया
केसली/सागर. केसली के पिपरिया गांव में शनिवार को खेत में मवेशी घुसने के विवाद पर गांव के दो लोगों ने एक किसान की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मृतक पक्ष ने तीन लोगों पर हत्या के आरोप लगाए थे, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद तीसरे युवक को इस घटना में लिप्त नहीं पाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिपरिया गांव निवासी खुमान पुत्र शोभाराम सिंह गौंड़ (37) सुबह 8 बजे अपनी मां सदारानी के साथ खेत गया हुआ था। खुमान ने उड़दा की फसल बोई थी। खेत पहुंचने पर उसने देखा कि खेत के अंदर मवेशी घुसे हुए हैं और मवेशियों ने फसल चौपट कर दी। इस पर गुस्से में आकर उसने मवेशियों को मारकर भगा दिया। जब यह जानकारी मवेशी मालिक परषोत्तम और बेजनाथ सिंह को लगी तो वे मौके पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे। इस दौरान खुमान के बीच दोनों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने कुल्हाड़ी से खुमान पर जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के कई वार होने से खुमान वहीं बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था। डॉक्टरों की माने तो खून अधिक बह जाने से खुमान की मौत हुई है।
अस्पताल ले गए, लेकिन तोड़ दिया दम
घटना की जानकारी डायल 100 को मिली। इसके बाद मौके पर केसली टीआइ कृपाल सिंह मार्को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां गंभीर रूप से घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो चुकी थी। टीआई कृपाल सिंह के अनुसार मर्ग दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में मनोज नामक युवक को भी हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ में पता चला कि वह मौके पर आरोपियों के साथ नहीं था।

 

ट्रेंडिंग वीडियो