scriptvideo: मंडी में किसान को हम्मालों ने दौड़ा—दौड़ा कर पीटा, फिर आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम, रुकी रही मंडी में डाक | Farmer assault in Mandi | Patrika News

video: मंडी में किसान को हम्मालों ने दौड़ा—दौड़ा कर पीटा, फिर आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम, रुकी रही मंडी में डाक

locationसागरPublished: May 20, 2019 09:16:52 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

हम्मालों का आरोप किसान ने पहले की थी मारपीट

Farmer assault in Mandi

Farmer assault in Mandi

बीना. कृषि उपज मंडी में सोमवार की शाम किसान और हम्माल के बीच हुए विवाद में हम्मालों ने एक किसान को दौड़ा-दौड़ा का पीटा। जब यह नजारा वहां के अन्य किसानों ने देखा तो हैरान रह गए और किसान की जान बचाने के लिए दौड़े तब कहीं जाकर हम्मालों ने उसे छोड़ा। इसके बाद किसान नेता इंदर सिंह मंडी पहुंचे और किसानों ने प्रदर्शन करते हुए बीना-सागर हाइवे पर जाम लगा दिया था। इसके शाम 3.45 बजे के बाद मंडी में डाक नहीं हो सकी, जिससे करीब डेढ़ सौ ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडी परिसर में खड़े हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 3.45 बजे किसान उमेश पिता हुकुम पाल निवासी रेता मुहांसा जीएस रोलर फ्लोर पर अनाज की तौल करा रहे थे, तभी वहां मौजूद हम्माल रमेश अहिरवार ने किसान का एक बोरा अनाज खींचकर दूसरी जगह रख दिया। किसान ने इसका विरोध किया तो दोनों में बहस हो गई और किसान ने एक चांटा मार दिया था। इस बात को लेकर करीब तीस हम्माल एकत्रित हुए और किसान को मारने दौड़े तो किसान ने दौड़ लगा दी। इसके बाद हम्मालों ने पीछा कर किसान को नीचे गिराकर मारपीटशुरू कर दी। वहां उपस्थित अन्य किसानों ने बीच-बचाव किया और हम्मालों से किसान को छुड़ाया। इस विवाद के बाद हम्मालों ने तौल बंद कर दी थी, जिससे डाक भी बंद रही। इसके बाद किसान नेता इंदर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान एकत्रित होकर मंडी गेट पर पहुंचे और सागर-बीना रोडपर जाम लगा दिया था।करीब दस मिनट तक वहां जाम लगा रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारे लग गई थीं। पुलिस की समझाइश के बाद किसानों को रोड से हटाकर मंडी परिसर में बुलाया गया। मौके पर पहुंचे एसडीओपी ध्रुवराज सिंह से किसानों ने हम्मालों पर मामला दर्ज करने की मांग की है। किसान नेता ने कहा कि कोईभी किसान हम्मालों को दाना नहीं देगा। उस दाने पर किसानों का अधिकार है। हम्मालों की मजदूरी भी किसानों से ही ली जाती है।
जबरन दाना लेते हैं हम्माल
किसानों का आरोप है किसान जबरन दाना लेते हैं। किसानों के अनाज की तौल के बाद जब नीचे दाने बचते हैं तो वह हम्माल झाड़कर अपने पास रख लेते हैं। किसानों का कई किलों दाना हम्माल ले लेते हैं। जबकि मंडियों में दाना प्रथा पर रोक लगी है और दाना झाड़कर किसान को ही देना चाहिए।
किसान ने की थी मारपीट
हम्माल संघ अध्यक्ष बिक्की अहिरवार ने किसान पर मारपीट का आरोप लगाते हुए किसान पर कार्रवाईकरने की मांग की है। साथ ही आगे भी किसान हम्मालों से अभद्रता न करें। एक तरफा कार्रवाईनहीं होनी चाहिए।
आवक थी ज्यादा, नहीं हो पाई डाक
सोमवार को मंडी में आवक ज्यादा थी और बीच में यह विवाद होने से डाक रुक गई, जिससे सभी किसानों के अनाज की डाक नहीं हो पाईहै। जब किसानों को रातभर इंतजार करना पड़ेगा तब कहीं जाकर मंगलवार की सुबह डाक होगी। परिसर में करीब डेढ़ ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी हुईहैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो