scriptबर्बाद फसल को देख किसान को लगा सदमा, ट्रेन के आगे कूदा, 5 लाख रुपये का था कर्ज | Farmer commits suicide in front of train due to Waste crop | Patrika News

बर्बाद फसल को देख किसान को लगा सदमा, ट्रेन के आगे कूदा, 5 लाख रुपये का था कर्ज

locationसागरPublished: Oct 05, 2019 01:09:46 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

बेटी की शादी में हो गए थे पांच लाख रुपये का कर्जबर्बाद फसल को देख टूट गया था किसानखुद कैंसर से भी था पीड़ित

01_2.png

बीना/ मध्यप्रदेश में सरकार किसानों के लिए कर्जमाफी योजना चला रही है। उसके बावजूद किसानों की खुदकुशी की खबरें आ रही हैं। भारी बारिश की वजह से किसान की फसलें मध्यप्रदेश में बर्बाद हो गई हैं। सरकारी मुआवजे का अभी इंतजार है। लेकिन बर्बाद फसल को देख किसान अंदर से टूट जा रहे हैं और उस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। मध्यप्रदेश के बीना में भी बर्बाद फसल को देख किसान ट्रेन के आगे कूद गया।

बीना में भारी बारिश से बर्बाद हुई फसल को देखकर किसान राजकुमार कुर्मी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बीना के करोंदा निवासी राजकुमार पर बेटी की शादी का कर्ज भी था। सुबह खेत गए राजकुमार को सोयाबीन के पौधों में एक भी फली नजर नहीं आई। इसके बाद वह रेलवे लाइन पहुंचा और करोंदा स्टेशन के पास जान दे दी। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जून में की थी बेटी की शादी
भतीजे बालाराम ने बताया कि राजकुमार ने जून में बेटी की शादी की थी, जिसका करीब पांच लाख रुपये कर्ज था। फसल ने भी साथ नहीं दिया। राजकुमार कैंसर से भी पीड़ित था। इस स्थिति में वह घर की परिस्थितियों को नहीं संभाल पा रहा था। चार एकड़ की पूरी फसल खराब हो गई है। पटवारी बिनोद अहिरवार के मुताबिक क्षेत्र में उड़द की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
6.jpg
कैसे चुकाएंगे कर्ज
बर्बाद फसल को देख किसान चिंतित था कि वह बेटी की शादी में लिए गए कर्ज को कैसे चुकाएगा। इस कर्ज को चुकाने के लिए बस अच्छी फसल से ही आस थी। लेकिन बेदर्द मौसम की मार ऐसी पड़ी की सबकुछ तबाह हो गया। किसान के पास कुल चार एकड़ जमीन थी जिसकी पूरी फसल खराब हो गई। वहीं, किसान ने अपनी स्थिति को सुधारने के लिए गांव के अन्य लोगों से जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था।
7.jpg

अधिकारियों ने ये कहा
करोंदा पटवारी विनोद अहिरवार ने कहा कि खराब फसलों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जबकि बीना के नायब तहसीलदार ने डॉ अंबर पंथी ने कहा कि मामला सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार किसान बीमारी के कारण भी परेशान था। बारिश से फसलें भी खराब हुई हैं, जिसका सर्वे कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो