scriptफॉल्ट से दो दिनों से नहीं हुई जलापूर्ति | Fault did not supply water for two days | Patrika News

फॉल्ट से दो दिनों से नहीं हुई जलापूर्ति

locationसागरPublished: Sep 17, 2019 09:44:15 pm

रॉ वॉटर पंप में आई थी तकनीकी खराबी, देर शाम तक हुआ सुधार कार्य, आज से बहाल होगी जलापूर्ति

फॉल्ट से दो दिनों से नहीं हुई जलापूर्ति

फॉल्ट से दो दिनों से नहीं हुई जलापूर्ति

सागर. राजघाट पेयजल परियोजना के इनटकवेल पंपहाऊस में तकनीकी खराबी आने से दो दिनों से शहर में जलापूर्ति प्रभावित है। राजघाट पर तैनात कर्मचारियों की माने तो रॉ वॉटर पंप में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके कारण पानी लिफ्टिंग करने में समस्या आ रही थी। मामला सुर्खियों में न आए, इसके कारण नगर निगम प्रशासन के जिम्मेदार पंपहाउस से जुड़ी समस्या छिपा भी रहे हैं। निगम अधिकारियों की दलील है कि पंप में तकनीकी खराबी के कारण सिर्फ मंगलवार को ही जलापूर्ति प्रभावित हुई है। सुधार कार्य कर लिया गया है और बुधवार की सुबह से शहर में पूर्व की भांति जलापूर्ति की जाएगी।

प्रेशर न होने से नहीं भर पाए ओएचटी
बताया जा रहा है कि निगम प्रशासन एक ही पंप से शहर में जलापूर्ति कर रहा है जिसके कारण डायरेक्ट सप्लाई वाले करीब 18 से 20 वार्डों में ही जलापूर्ति हो रही है। फीडर लाइन में पानी का प्रेशर न बनने के कारण शहर में स्थित ओवर हेड टैंक नहीं भर पा रहे हैं जिसके कारण इन क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हुई है।

फॉल्ट के कारण प्रभावित होती है ज्यादा सप्लाई
गरमी के मौसम को छोड़ दिया जाए तो राजघाट से अधिकांशत: फॉल्ट या तकनीकी खराबी के कारण ही जलापूर्ति प्रभावित होती है। बीते दस दिनों में अब तक दो बार जलापूर्ति प्रभावित हो चुकी है। इसके साथ ही रॉ वॉटर पंपहाउस में खराबी के कारण भी कई बार रॉ वॉटर की लिफ्टिंग नहीं हो पाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो