script

अप्रेल में त्योहार का संगम, रंगपंचमी और गुडफ्राइडे एक साथ

locationसागरPublished: Mar 17, 2021 07:45:48 pm

Submitted by:

Atul sharma

– मंदिर और गुरुद्वारे में शुरू हुई तैयारियां

सागर. महाशिवरात्रि के बाद होली, रंगपंचमी, वैसाखी, राम नवमी, चैत्र नवरात्रि, महावीर जयंती,गुड फ्राइडे जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं। जिन्हें उत्साह के साथ मनाने की शहरवासी तैयारी भी कर रहे हैं। पिछले वर्ष कोविड 19 की वजह से अप्रेल माह में लॉकडाउन लग गया था और अधिक व्रत-त्योहार घरों में ही मनाए और इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण का खतरा इन्हीं दिनों बढ़ रहा है। 28 मार्च को होली के बाद 2 अप्रेल को रंगपंचमी, गुड ग्राइडे एक साथ है। सभी समुदाय के लोग सामाजिक समरसता के साथ अपने पर्व मनाएंगे।
28 को मनेगा खजूर संडे, 2 अप्रेल को गुड फ्राइडे

ईसाई समाज द्वारा ईसा मसीह का दुख भोग काल मनाया जा रहा है। इसमें श्रद्धालु पश्चाताप और क्षमा के लिए प्रार्थना करते हैं। 28 मार्च को खजूर संडे मनाया जाएगा। इसके साथ ही पवित्र सप्ताह शुरू हो जाएगा। 2 अप्रेल को गुड फ्राइडे और 4 अप्रेल को ईस्टर मनाया जाएगा। सेंट पॉल इएल चर्च के सचिव ईवाय कुमार ने बताया कि गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था। 4 अप्रेल को इस्टर संडे मनया जाता है, इस दिन प्रभु ईसा मसीह पुन: जीवित हुए थे। इसके 40 दिन पहले भोग काल मनाया जाता है। इन दिनों चर्च में पहुंचकर लोग पश्चाताप करते हैं और क्षमा मांगते हैं।
28 को ही होली और 2 को मनेगी रंगपंचमी
28 मार्च रविवार को रात्रि में दिन होलिका दहन किया जाएगा। दूसरे दिन यानि 29 मार्च सोमवार को रंग वाली होली खेली जाएगी। इसे धुलेंड़ी भी कहा जाता है। रंगपंचमी का पर्व 2 अप्रेल को मनेगा। मंहत घनश्याम दास महाराज ने बताया कि सागर में भी वृन्दावन की तर्ज पर होली महोत्सव मनाया जाता है। मंदिरों में फूलों की होली खेली जाती है। फूलों की होली का आयोजन होली से ही शुरू हो जाएगा, जो रंगपंचमी तक चलेगा। मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन होगा। कोरोना संक्रमण की वजह से मंदिरों में भीड़ न हो और शासन की गाइडलाइन पालन करने का विशेष ध्यान रखा जाएगा। रंगपंचमी पर सामाजिक समरसता के लिए जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
13 से शुरू होगी नवरात्रि

नवरात्रि का पर्व पंचांग के अनुसार 1३ अप्रैल से आरंभ हो रहा है। नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना गया है। मां दुर्गा की पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवरात्रि का पर्व इस वर्ष 1३अप्रेल मंगलवार से आरंभ होगा। प्रथम दिन घटस्थापना की जाएगी। नवरात्रि के पर्व का समापन 22 अप्रेल को किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो