scriptराजस्थान के स्वर्ण मंदिर में विराजेंगे भगवान गणेश, यहां मिलेंगे तिरुपति बालाजी मंदिर के भी दर्शन | ganesh | Patrika News

राजस्थान के स्वर्ण मंदिर में विराजेंगे भगवान गणेश, यहां मिलेंगे तिरुपति बालाजी मंदिर के भी दर्शन

locationसागरPublished: Aug 31, 2019 08:07:40 pm

चर्तुथी पर बन रहा है शुक्ल और रवियोग
 

सागर. गणेश चतुर्थी पर लंबे समय बाद कई शुभ संयोग बनेंगे। एक ओर जहां ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से शुक्ल और रवियोग बनेगा, वहीं सिंह राशि में चतुग्र्रही योग भी बन रहा है। यानि सिंह राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ विद्यमान रहेंगे। २ सितंबर को गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी। शहर में १०० से अधिक स्थानों पर गणेशजी की झांकी लगाई जाएगी, जिसकी तैयारियां प्रारंभ हो गई है। गजानन को विराजित करने के लिए स्वर्ण मंदिर बनाया जा रहा है। झांकी लगाने के लिए पंडाल सजना शुरू हो गए है। गणेश भगवान की स्थापना करने के लिए शहर की विभिन्न कमेटियां जुट गई हैं।

प्रतिमा को विराजित करने के लिए वाटरप्रूभ पंडाल बनाए जा रहे हैं। बारिश का मौसम रहने के कारण पंडाल को बनने में विशेष ध्यान कमेटियों ने दिया है। गणेश भगवान के प्रतिमाओं की बुकिंग पहले ही हो गई है। पर्यावरण का ध्यान रखते हुए कमेटियों ने मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को ही प्राथमिकता दी है।

राजस्थान के स्वर्ण मंदिर में विराजेंगे गणेश

बड़ा बाजार मे गणेश उत्सव की रौनक नजर आने लगी है। यहां बड़ा बाजार गणेश उत्सव समिति ने राजस्थान का फूल बंगला तैयार किया है। जिसमें भगवान गजानन की बड़ी प्रतिमा रहेगी। पूरे पंडाल को फूलों से सजाया गया है। कमेटी के सदस्य शुभम साहू ने बताया कि इस भगवान गणेश के साथ यहां तिरुपति बालाजी और शिरडी की साईंबाबा के भी भक्तों को दर्शन होंगे। ४ सितंबर से यहां प्रतिदिन भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथावाचक पंडित विपिन बिहारी हेंगे। यहां अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बोहरे ने बताया मूर्ती पर श्रंगार सराफा के जोहरी करेंगे। भगवान गणेश का ९ रत्नों से विशेष श्रंगार किया जाएगा।

१४ फीट की होगी प्रतिमा

मोहननगर वार्ड मे सिंहासन पर विराजित गणेश भगवान की १४ फीट की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। वहीं बाबा कुंआ जय बाल गणेश उत्सव समिति की तैयारी भी चल रही हैं। यहां २१ फीट के गणेश भगवान विराजित किए जाते हैं।

घरों में बप्पा को ले जा रहे हैं भक्त

गणेश चर्तुर्थी की तैयारियों के लिए शनिवार को भक्तों ने बाजार में गणेश प्रतिमाएं खरीदी। दिनभर बाजार में खरीददारी का दौर चलता रहा। महिलाओं ने भी तीजा के लिए जरूरी खरीदी। मूर्ति विक्रेता अंकित विश्कर्मा ने बताया कि हर साल की तरह गणेश प्रतिमाओं की बिक्री जोरों पर रही। बाजार में मिट्टी के गणेश की अधिक मांग रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो