scriptझांकियों के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल | Gorgeous Shobhayatra, taken with flags, hundreds of devotees included | Patrika News
सागर

झांकियों के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया

सागरSep 09, 2018 / 09:06 pm

anuj hazari

Gorgeous Shobhayatra, taken with flags, hundreds of devotees included

Gorgeous Shobhayatra, taken with flags, hundreds of devotees included

बीना. कुशवाहा समाज द्वारा भगवान लवकुश महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार की दोपहर भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। सुबह में आज सुबह 9 बजे वजराघाट मंदिर पर पूजन की गई। इसके बाद सभी लोग श्रीकटरा स्वामी मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और वहां से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा आंबेडकर तिराहा, सर्वोदय चौराहा, गांधी तिराहा, महावीर चौक, कच्चा रोड, इटावा होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जहां प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में भगवान लवकुश, भगवान श्रीराम सीता सहित अन्य झांकियां सजाई गईं थी। यात्रा में शामिल लोग डीजे, बैंडवाजों की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे और तोप से फूलों की बरसात की जा रही थी। शहर में लोगों ने स्वागत भी किया। बैलगाड़ी पर भी एक झांकी सजाई गई थी जो आकर्षण का केन्द्र रही। शोभयात्रा में सैकड़ों महिला, पुरुष, बच्चे शामिल हुए।
भागवत कथा के पहले निकाली गई भव्य शोभायात्रा
कृषि उपज मंडी में रविवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पहले श्रद्धालुओं ने शहर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं। वहीं श्रद्धालु भजनों की धुन पर नृत्य करते नजर आए। शोभायात्रा दोपहर बारह बजे मंडी से शुरू हुई जो सर्वोदय चौराहा, स्टेशन रोड, कॉलेज तिराहा, गांधी तिराहा, महावीर चौक, कच्चा रोड, पुलिस थाना, सर्वोदय से वापस मंडी पहुंची। इसके बाद कथा व्यास राधामोहन शरण ने संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा शुरू की। कथा 9 सितम्बर से 16 सितम्बर तक चलेगी। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है। कृषि मंडी में हो रहे इस आयोजन के लिए कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। जिसके लिए श्रद्धालु कई दिनों से रात-दिन काम कर रहे थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो