scriptविज्ञान को जानने का मिलेगा मौका, खुलेंगे विज्ञान मित्र | goverment school | Patrika News
सागर

विज्ञान को जानने का मिलेगा मौका, खुलेंगे विज्ञान मित्र

– मिडिल स्कूलों में खोले जाएंगे केंद्र

सागरMar 06, 2019 / 08:28 pm

रेशु जैन

विज्ञान को जानने का मिलेगा मौका, खुलेंगे विज्ञान मित्र

विज्ञान को जानने का मिलेगा मौका, खुलेंगे विज्ञान मित्र

सागर. शहर के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों को भी विज्ञान को जानने का मौका मिलेगा। स्कूलों में साइंस में एक्सपेरिमेंट करने के लिए विज्ञान मित्र केंद्र खोले जाएंगे। इसमें छात्रों को थ्योरी के साथ प्रेक्टिकल करने के लिए टास्क दिए जाएंगे। वहीं उन्हें विज्ञान के सिद्धांतों से भी रूबरू कराया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा इसके लिए ३ हजार रुपए दिए जाएंगे।
छात्र-छात्राओं की विज्ञान में रुचि बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। जल्द ही उन्हें सेंटर भी मिलेंगे। इसका फायदा छात्रों को यह होगा कि अभी तक जिन सिद्धांतों को वे केवल किताबों में पढ़ते थे, उनका प्रैक्टिकल भी वे आसान ट्रिक्स के साथ इन विज्ञान मित्र केंद्र में कर सकेंगे।
करेंगे प्रैक्टिकल

इस केंद्र में विज्ञान से जुड़े शिक्षक छात्र-छात्राओं को फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बॉयोलॉजी से जुड़े अलग-अलग एक्सपेरिमेंट कराएंगे। साथ ही खगोल विज्ञान से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित कराई जाएंगी। छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के हिसाब से केंद्र का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा इस सेंटर में कॉम्पटीशन भी होंगे। जिसमें छात्र-छात्राएं हिस्सा लेकर अपने इनोवेटिव आइडिया को अपने अन्य साथियों के आगे प्रस्तुत कर पाएंगे।
केंद्र में यह होगा
– छात्रों के लिए आधुनिक उपकरण रखे जाएंगे, जिससे उन्हें एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिलेगा।

– विज्ञान से जुड़ी किताबें और मैग्जीन मिलेंगी, जिससे वे विश्व स्तर पर चल रही वैज्ञानिक उपलब्धियों पर चर्चा कर पाएंगे।
– छात्रों के पैनल बनने से ये पैनल विज्ञान के किसी भी एक विषय पर एकदूसरे से चर्चा करेंगे।
– सप्ताह में तीन दिन अलग-अलग विषयों पर कॉम्पटीशन आयोजन कराए जाएंगे।

Home / Sagar / विज्ञान को जानने का मिलेगा मौका, खुलेंगे विज्ञान मित्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो