सागरPublished: Oct 15, 2023 09:49:23 pm
sachendra tiwari
रजत पालकी में विराजित होकर मां जागेश्वरी ने किया नगर भ्रमण, लोगों ने किया पूजन, अखाड़े, झांकियां हुईं शामिल
बीना. शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां जागेश्वरी की भव्य रजत पालकी शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर पालकी में कांधा लगाया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां भी सजाई गई थीं और अखाड़े भी शामिल हुए।
कच्चा रोड स्थित मां जागेश्वरी मंदिर में अभिषेक, पूजन किया गया और फिर 9 बजे से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा कच्चा रोड, सर्वोदय चौराहा, कॉलेज तिराहा, गांधी तिराहा, बड़ी बजरिया, महावीर चौक होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। रजत पालकी में माता रानी विराजमान थीं और श्रद्धालु पालकी को कंधों पर लेकर चल रहे थे, पालकी पर फूल भी बरसाए। दिलदिल घोड़ी नृत्य, डांडिया नृत्य, सैरा नृत्य, भजन मंडली शामिल हुईं। ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा नौ देवियों की झांकियां भी सजाई गई थीं। अखाड़ों, मलखंभ पर युवाओं, बच्चों ने हैरतअंगेज करतव दिखाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ लिया। साथ ही शोभायात्रा का जगह-जगह फल, पानी वितरित कर स्वागत किया गया और यात्रा के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। धार्मिक आयोजन के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसका भी ध्यान रखा गया।