scriptधूमधाम से मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाशपर्व, पढ़ें खबर | Guru Nanak Jayanti celebrated with great pomp | Patrika News
सागर

धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाशपर्व, पढ़ें खबर

अखंड पाठ साहेब का हुआ समापन

सागरNov 12, 2019 / 08:32 pm

anuj hazari

Guru Nanak Jayanti celebrated with great pomp

Guru Nanak Jayanti celebrated with great pomp

बीना. सिक्ख समुदाय द्वारा मंगलवार को सिख समाज के गुरू गुरुनानक देव जी का 550 वां प्रकाशपर्व बायपास रोड स्थित नई धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में प्रतिदिन प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष बच्चे शामिल हुए। 10 नवंबर से अखंड पाठ साहिब शुरु हुआ जिसमें अमृतसर से कीर्तन जत्था बीबी कौला, भिलाई केन्द्र से साहिब तेजपाल सिंह ने साहिब का अखंड पाठ संगत द्वारा किया गया। मंगलवार को सुबह दस बजे अखंड पाठ साहेब का समापन हुआ। इसके बाद सुबह 10 बजे श्री सुखमनी साहेब का पाठ संगत द्वारा किया गया। सुबह 11 बजे से ज्ञानी पवन सिंह ने कीर्तन गायन कर गुरू उपदेश दिए। इसके बाद साढ़े 11 बजे से साहिब तेजपाल सिंघ ने गुरू उपदेश दिए व गुरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला। अमृतसर से आए जत्थे ने समाज अध्यक्ष परमजीत सिंह छाबड़ा का सम्मान किया। अखंड पाठ साहेब की सेवा सरदार हरविंदर सिंघ अटवल ने ली। कार्यक्रम के दौरान लंगर का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शाम पांच बजे से बच्चों का कवि दरबार हुआ व रात दस बजे से कीर्तन दरबार तेजपाल सिंघ ने किया। इसके बाद रात में भी लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। प्रकाशपर्व के अवसर पर कलगीधर गुरद्धारा की आकर्षक साज-सज्जा की गई है। अथक पथ संग्रहालय में भी गुरु गुरुनानकदेव जी की जयंती मनाई गई। जिसमें लोगों उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

Home / Sagar / धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाशपर्व, पढ़ें खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो