scriptचुनावी मुद्दा तो बनता है बायपास रोड, पर बना अभी तक नहीं, शहर के बीच से गुजर रहे भारी वाहन | Heavy vehicles leave the city center | Patrika News

चुनावी मुद्दा तो बनता है बायपास रोड, पर बना अभी तक नहीं, शहर के बीच से गुजर रहे भारी वाहन

locationसागरPublished: Nov 16, 2019 08:51:58 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

आए दिन होते हैं हादसे

Heavy vehicles leave the city center

Heavy vehicles leave the city center

बीना. औद्योगिक नगरी के रुप में विकसित हो रहे शहर में अभी तक बायपास रोड नहीं बन पाया है। जबकि वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण यहां बायपास रोड की कमी लोगों को खलने लगी है। यह चुनावी मुद्दा भी रहता है, लेकिन चुनाव के बाद इसपर अमल नहीं होता है। जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाओं होती हैं।
रिफाइनरी, जेपी पावर प्लांट सहित अन्य छोटे-छोटे उद्योग आने के बाद शहर में यातायात का दबाव बढ़ गया है। शहर के सभी मुख्य मार्गों से भारी वाहन गुजरते हैं, लेकिन व्यवस्थाएं अभी भी पुरानी हैं। बायपास न होने के कारण यातायात तो बड़ा है, लेकिन शहर में सड़कें जो पहले थी वही आज हैं। जिसके चलते शहर के बीचों-बीच से वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों की चपेट में आने से कई लोग जान भी गवां चुके हैं और आने वाले समय में भी यदि यही हाल रहा तो आगे दुर्घटनाएं और बढ़ जाएंगी।
खुरई रोड से चौबीसों घंटे निकल रहे भारी वाहन
शहर के बीच से गुजरने वाले स्टेशन रोड पर तो सुबह ९ बजे से लेकर रात १० बजे तक नो एंट्री रहती है, लेकिन खुरई रोड पर चौबीसों घंटें भारी वाहन दौड़ते हैं। क्योंकि यहां नो एंट्री नहीं हो सकती है, क्योंकि वाहनों को निकलने के लिए कोई दूसरा रास्ता ही नहीं है। खुरई रोड से आने वाले वाहन सर्वोदय चौराहा से होते हुए खिमलासा रोड जाते हैं। जबकि खुरई रोड, खिमलासा रोड और आगासौद रोड पर भी छोटे वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है। इसके बाद भी यहां नो एंट्री का कोई समय नहीं है। यदि बायपास रोड बन जाए तो यह समस्या खत्म हो सकती है।
यहां भी तलाशे जाएं विकल्प
खुरई, खिमलासा, आगासौद रोड के लोगों और दुकानदारों का कहना है कि इन सड़कों पर भी नो एंट्री होनी चाहिए। इसके लिए शासन, प्रशासन को कोई विकल्प तलाशने चाहिए। क्योंकि खुरई रोड पर सिविल अस्पताल, कृषि उपज मंडी होने से आवाजाही ज्यादा रहती है। यहां भी दिन में नो एंट्री करनी चाहिए, जिससे यह हादसे न हो।
रेलवे कॉलोनी से गुजर रहे वाहन
नौगांव इंडस्ट्रीज एरिया से खुरई रोड को आने-जाने वाले वाहन रेलवे स्टेशन रोड, रेलवे बायपास से निकलते हैं। रेलवे कॉलोनी और स्कूल के सामने से भारी वाहन निकलने से यहां लोगों को खतरा बना रहता है। इसके बाद भी यहां भी कोई विकल्प नहीं तलाश जा रहा है।
आंबेडकर तिराहा, सर्वोदय चौराहे पर लगता है जाम
भारी वाहनों के कारण के कारण सर्वोदय चौराहा और आंबेडकर तिराहे पर हर घंटे जाम की स्थिति बनती है। यहां वाहन मुडऩे के लिए पर्याप्त जगह नहीं है और भारी वाहन निकलते समय यहां आमने-सामने से वाहन फंस जाते हैं। जाम के कारण वाहन चालक परेशान होते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो