scriptयहां कच्चे मकान में लगी आग से गृहस्थी खाक, पढ़े खबर | Here's a house fire, read news from a fire in a raw house | Patrika News

यहां कच्चे मकान में लगी आग से गृहस्थी खाक, पढ़े खबर

locationसागरPublished: Mar 07, 2019 08:55:23 pm

Submitted by:

anuj hazari

लोगों की मदद से बुझाई जा सकी आग, देहरी टपरा गांव की घटना

Here's a house fire, read news from a fire in a raw house

Here’s a house fire, read news from a fire in a raw house

बीना. ग्राम देहरी टपरा में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे एक मजदूर की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जिसके कारण घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आग भीषण होने के कारण गांव वालों को आग बुझाने में पसीना आ गया। देहरी से पानी का टैंकर पहुंचने के बाद आग को बुझाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार देहरी टपरा निवासी मंगल आदिवासी का कच्चा मकान है जिसमें गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक घर के अंदर आग की लपटों में सामान जल गया। आग के कारण घर में रखे जमीन के कागज, बंदी, बर्तन, कपड़े व अनाज जल गया। घर में रखा अनाज भी जल जाने के कारण मंगल के घर में खाने का राशन भी नहीं बचा है। इतना ही नहीं तेजी से बड़ रही आग पास में लगे इमली के पेड़ के संपर्क में आ गई, जिससे पेड़ भी जलकर खाक हो गया। आग लगने की जानकारी लगते ही देहरी गांव से लोग पानी का टैंकर लेकर देहरी टपरा पहुंचे। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो