scriptइस मंदिर में वर्षों से किया जा रहा संकीर्तन, शामिल होते सैकड़ों भक्त, पढ़े खबर | Hundreds of devotees joining this temple for centuries | Patrika News

इस मंदिर में वर्षों से किया जा रहा संकीर्तन, शामिल होते सैकड़ों भक्त, पढ़े खबर

locationसागरPublished: Apr 12, 2019 08:58:33 pm

Submitted by:

anuj hazari

52 साल से चल रहा राम-नाम कीर्तन, सैकड़ों भक्त रोज होते है कीर्तन में शामिल

Hundreds of devotees joining this temple for centuries

Hundreds of devotees joining this temple for centuries

बीना. भगवान श्रीराम, लक्ष्मण सीता का मंदिर शहर मे भक्तों की आस्था का केन्द्र है। यहां पर 52 सालों से सुबह-शाम अनवरत राम-नाम संकीर्तन चल रहा है। जिसमें शहर सहित दूर-दूर से रोज भक्त कीर्तन में शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे है। खिरिया वार्ड स्थित राम मंदिर मे गुरू महाराज प्रतिदिन राम-नाम कीर्तन करते हैं। मंदिर में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी सभी को आकर्षित करते है। गुरू महाराज ने संकीर्तन का महत्व बताते हुए कहा कि तुलसीदास जी ने रामचरितमानस मे राम नाम की महिमा बताई है। मंदिर कीर्तन से लोगों को कीर्तन की महिमा के बारे में संदेश दिया जाता है। संकीर्तन से ही दुखों का नाश होता है। क्योंकि कलयुग में राम-नाम से बड़कर कुछ नहीं होता है।
करोड़ों राम-नाम लेखन बैंक
मंदिर में कई वर्षों से सीताराम जी का लेखन कराकर राम-नाम बैंक मे जमा कराए जाते है। अयोध्या के बाद यहां पर ही करोड़ों राम-नाम लेखन जमा किए जाते है जिसकी रोज आरती उतारकर पूजन किया जाता है। जीवन की हर समस्या का समाधान यहां किया जा सकता है। लेकिन उसके लिए भक्तों के लिए सीताराम का लेखन करके राम-नाम बैंक में जमा कराना पड़ता है। लेकिन यह बात तय है कि उसका समाधान निश्चित रूप से होता है। इसके कई प्रमाणित रूप सामने लोगों के सामने है।
आज भगवान को लगाया जाएगा 151 व्यंजनों का भोग
रामनवमी पर के अवसर आज रामराजा सरकार को 151 प्रकार के व्यजनों का भोग लगाया जाएगा। एवं रामनवमी पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद भक्तों के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्रीरामजन्मोत्वस के अवसर पर अवध में राम आए अवध में जन्म लियो बधाई गाकर उनका स्मरण किया जाएगा। साथ ही नृत्य के साथ कीर्तन होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो