scriptVIDEO बारिश नहीं हो रही तो 151 बार करें यह धार्मिक अनुष्ठान | If rains are not happening then do it 151 times this religious rituals | Patrika News

VIDEO बारिश नहीं हो रही तो 151 बार करें यह धार्मिक अनुष्ठान

locationसागरPublished: Jul 26, 2019 05:30:15 pm

151 बार शंख ध्वनि बजाकर मेघ यज्ञ की दी पूर्ण आहूति दी, इंद्रदेव को प्रसन्न करने दद्दा शिष्य मंडल ने किया मेघयज्ञ
 

If rains are not happening then do it 151 times this religious rituals

सागर। गृहस्थ संत पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी शिष्य मंडल द्वारा बुधवार को बारिश न होने के कारण मेघयज्ञ का अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया गया। गंभीरिया मौजा में सूख रही फसल के लिए ब्राह्मणों द्वारा मेघ को प्रसन्न करने के लिए मेघयज्ञ का अनुष्ठान 10 से 12:30 बजे तक किया गया। इंद्रदेव को प्रसन्न करने दद्दा शिष्य मंडल ने मेघयज्ञ किया। अनूठे यज्ञ में सर्वप्रथम सभी ब्राह्मणों ने मंत्रोचरण किया। इसके बाद अनुष्ठान मेघ सूक्त 16 ऋचाओं द्वारा प्रारंभ किया गया। ढाई घंटे तक चले इस अनुष्ठान का उद्देश्य किसानों की सूख रहीं फसल को बचाने किया गया। इंद्रदेव को प्रसन्न करने दद्दा शिष्य मंडल ने मेघयज्ञ किया। पं.केशव महराज के सानिध्य में आयोजित हुए इस मेघ यज्ञ में वेद उच्चारण संपूर्ण होने पर 151 बार शंख ध्वनि बजाकर मेघ यज्ञ की पूर्ण आहूति दी गई। अनुष्ठान में वीरेन्द्र गौर, सुरेन्द्र सुहाने, रामनारायण दुबे, लल्लन पाण्डेय, डब्बू तिवारी, केप्टन जेएन दुबे, अनुज उदैनिया,आशीष शर्मा समेत अन्य शामिल रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो