scriptनगर में गली-गली हुआ होलिका दहन, उड़ा रंग गुलाल | In the city the alley-stained hoki combustion the flying color gulal | Patrika News

नगर में गली-गली हुआ होलिका दहन, उड़ा रंग गुलाल

locationसागरPublished: Mar 22, 2019 02:17:11 pm

Submitted by:

manish Dubesy

रंगोत्सव पर प्रशासन चुस्त

In the city the alley-stained hoki combustion the flying color gulal

In the city the alley-stained hoki combustion the flying color gulal

रहली. बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व बुधवार को होली नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। होली को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखने को मिला। बच्चो द्वारा करीब एक सप्ताह से होलीका दहन के लिए सामग्री एकत्रित करना शुरू कर दिया था।रहली में करीब 15 से 20 स्थानो पर होलिका दहन किया गया ।बहुत से स्थानो पर लोगों ने पर्यावरण का ध्यान रखते हुए गोवर के कंडों कि होली जलाई। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रत्येक होली के यहां सुरक्षा के लिए जवानो को तैनात किया गया था। ग्रामीण क्षेत्रो में भी होलिका दहन किया गया जिसमें चांदपुर, छिरारी, बलेह,खैराना, इमलिया, सेमरा माधौ, पिपरगौर, सहित समस्त ग्रामो में होलिका दहन हुआ। चांदपुर के हर्ष नेमा ने बताया कि होली ग्रामीणो द्वारा हर्षोल्लास ने मनाई। होलिका दहन के बाद लोग ने होली कि आग को अपने घर ले गये और उसी आग से घर में बाटियां बनाई। पुष्पेन्द्र प्रजापति ने बताया धार्मिक मान्यता के अनुसार गेंहूं कि फसल की बालियों को होली की अग्नि में जलाया जाता है। आधी जली इन वालो को घरो में रख देते हैं। इससे घर में धन धान्य कि कभी कमी नही आती। होलिका दहन के समय लोग अपनी नजर उतारने के लिए भी उडद को सात बार घुमाकर डालते है इससे सभी प्रकार कि बुरी नजर उतरजाती है। होलिका दहन के बाद दूसरे दिन धुरेड़ी पर रंगो का त्योहार मनाया गया रंगों से सरावोर लोग सड़कों पर घरों पर होली खेलते देखे गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो