scriptअधूरे हॉकी मैदान में ही विधायक कप का करा दिया आयोजन, हॉकी छोड़ कबड्डी, फुटबॉल जैसे हुए खेल | In the incomplete hockey field, the organizer's cup organized event, h | Patrika News

अधूरे हॉकी मैदान में ही विधायक कप का करा दिया आयोजन, हॉकी छोड़ कबड्डी, फुटबॉल जैसे हुए खेल

locationसागरPublished: Jan 18, 2019 10:01:23 pm

-खेल परिसर में एक साल से चल रहे हॉकी मैदान का मामला

in-the-incomplete-hockey-field-the-organizer-s-cup-organized-event-h

अधूरे हॉकी मैदान में ही विधायक कप का करा दिया आयोजन, हॉकी छोड़ कबड्डी, फुटबॉल जैसे हुए खेल

 

सागर. खेल परिसर में हॉकी मैदान में घास उगाने का काम पिछले एक साल से चल रहा है, लेकिन अभी तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है। इस वजह से इस मैदान पर अब तक खिलाड़ी हॉकी खेल का अभ्यास नहीं कर पाए। लेकिन यहां हैरानी की बात यह है कि विधायक कप के आयोजन के लिए खेल अधिकारी ने मंजूरी दे दी है। इस अधूरे मैदान पर शुक्रवार को कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इस आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी से लेकर विधायक भी मौजूद रहे। जानकारों के अनुसार मैदान में शुरू हुई इस प्रतियोगिता से जो काम अब तक मैदान को तैयार करने में हुए थे। उस पर पानी फिर जाएगा। नए सिरे से मैदान को तैयार करना पड़ेगा।

-स्वीडिश मिशन स्कूल में हो सकता था विधायक कप

मैदान निर्माण पर अब तक लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं। इस मैदान को तैयार करने के लिए ठेकेदार द्वारा धीमी गति से काम कराया जा रहा है। हालांकि अभी यह मैदान तैयार नहीं हुआ है। एेसे में खेल अधिकारी को इस मैदान पर विधायक कप के आयोजन की अनुमति नहीं देना चाहिए थे। वैसे देखा जाए तो यह आयोजन स्वीडिश मिशन स्कूल में भी हो सकत था। फुटबाल कजलीवन खेल मैदान में कराया जा सकता था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

 

हमने इस आयोजन के लिए ठेकेदार से बात की थी, जिसने आयोजन कराने के लिए सहमति दे दी थी। मैदान में इस आयोजन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

राजेंद्र कोष्टा, जिला अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो