scriptपुलिस टुकड़ियों ने किए हर्ष फॉयर, किया अंतिम अभ्यास | Independence Day Parade Final Practice | Patrika News

पुलिस टुकड़ियों ने किए हर्ष फॉयर, किया अंतिम अभ्यास

locationसागरPublished: Aug 14, 2018 11:10:42 am

Submitted by:

sunil lakhera

मुख्य कार्यक्रम के लिए हुए सभी एकजुट, शासकीय स्कूलों के सभी बच्चे होंगे शामिल

Independence Day Parade Final Practice

Independence Day Parade Final Practice

सागर. स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय पीटीसी ग्राउंड पर समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन का अमला तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। कार्यक्रम में होने वाली परेड की सोमवार को ग्रेंड रिहर्सल की गई, जिसमें पुलिस महकमे की विभिन्न टुकडि़यां, एनसीसी, स्काउट गाइड के कैडेट्स शामिल थे। इसके अलावा शासकीय व अशासकीय स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार के कार्यक्रम की खास बात यह कि, शासकीय स्कूलों के सभी विद्यार्थी स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के साथ मुख्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस तरह का पत्र स्कूलों के लिए जारी किया गया है।

 

अपर कलेक्टर हुड्डा ने ली सलामी
आज हुई ग्रेंड रिहर्सल में का नजारा एेसा दिख रहा था मानो आज ही स्वतंत्रता दिवस हो। पुलिस टुकडि़यों ने जहां हर्ष फॉयर किए वहीं एक निजी स्कूल के बैंड ने मन मोह लिया। परेड का निरीक्षण कलेक्टर आलोक कुमार सिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल के साथ अपर कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने किया साथ ही उन्होंने सलामी भी ली। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिर्हसल भी स्कूली छात्र-छात्राओं ने की। कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने मौके पर ही निर्देश दिए।
सुरक्षा के होंगे तमाम इंतजाम
कार्यक्रम में बच्चों, उनके अभिभावकों सहित नागरिकों, जन प्रतिनिधियों को बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ पी पेयजल, स्वास्थ्य गत व्यवस्था व सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के लिए नगर निगम सहित विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बार के कार्यक्रम की खास बात यह कि, शासकीय स्कूलों के सभी विद्यार्थी स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के साथ मुख्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस तरह का पत्र स्कूलों के लिए जारी किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो