scriptडॉक्टरों ने कहा- हम सीरियस मरीज देखें या अपनी जान बचाएं | indian medical association sagar latest news | Patrika News

डॉक्टरों ने कहा- हम सीरियस मरीज देखें या अपनी जान बचाएं

locationसागरPublished: Feb 28, 2019 07:04:37 pm

आईएमए ने नर्सिंग होम में हुई तोडफ़ोड़ पर रखा अपना पक्ष

indian medical association sagar latest news

indian medical association sagar latest news

सागर. मकरोनिया के नारायण नर्सिंग होम में पिछले दिनों हुए तोडफ़ोड़ की घटना को लेकर आईएमए के डॉक्टरों में काफी रोष है। डॉक्टरों में सुरक्षा को लेकर चिंता भी है। इसी को लेकर बुधवार को आईएमए ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा और डॉक्टरों की सुरक्षा पर चिंता जताई। अध्यक्ष डॉ.नीना गिडियन ने कहा कि नर्सिंग होम चलाना आसान नहीं है।

उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि केस को डॉ. मोनिका शर्मा पहले से देख रहीं थी। वह बुक्ड केस था। पहले भी मैडम को दिखाती रहीं थी। सामान्य प्रसव की पूरी संभावनाएं थी, इसलिए केस जटिल नहीं था। बाद में कुछ दिक्कत हुई तो कॉल फॉर हेल्प किया गया था। सीजर कर बच्चे को निकालने का प्रयास किया था। सीजर ठीक रहा था। बच्चा भी परिजन को दे दिया गया था। महिला को बेड पर शिफ्ट कर दिया था। सब कुछ सामान्य था, लेकिन दो घंटे बाद एकदम से प्रसूता का हार्ट अरेस्ट हो गया। डॉक्टरों ने सारे उपाय किए, लेकिन उसकी जान नहीं बचा पाए। परिजनों को सारी स्थिति की जानकारी थी।

बाद में उन्होंने हम पर हमला कर दिया। इस वजह से डॉ. मोनिका शर्मा सहित सभी को ओटी में अंदर से बंद कर लिया था। बाहर परिजन अस्पताल में तोडफ़ोड़ करते रहे। उधर, डॉ. पीएस ठाकुर ने बताया कि अब स्थिति यह बनने लगी है कि हम सीरियस मरीज को देंखे या अपनी जान बचाएं। ये माहौल न बन पाए इसके लिए मीडिया सहयोग करे और लोगों को जानकारी देते हुए अवेयर करे। पीसी में नर्सिंग होम एसोसिएशन के डॉ. संजीव मुखारया, आईएमए के सचिव डॉ. पिंकेश गहलोत, डॉ. निशांत शर्मा सहित अन्य डॉक्टरों ने भी अपने विचार रखे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो