scriptइस सरकार ने विधवा की जगह कल्याणी दिया नाम, 50 हजार कल्याणी उठा रहीं पेंशन का लाभ | International widow day today Widow remarriage | Patrika News

इस सरकार ने विधवा की जगह कल्याणी दिया नाम, 50 हजार कल्याणी उठा रहीं पेंशन का लाभ

locationसागरPublished: Jun 23, 2019 04:41:37 pm

Submitted by:

manish Dubesy

अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस आज

International widow day today

International widow day today

सागर. पति की मौत के महिलाओं को अपने जीवन यापन के लिए भटकना न पड़े इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रहा है। धरातल पर ये योजना तभी सक्रिय होती दिखेंगी जब सभी कल्याणी इन योजनाओं का लभा उठा सकेंगी।
वर्ष 2017 से मप्र सरकार ने विधवा की जगह ऐसी महिलाओं को कल्याणी बोलने के लिए कहा है। सागर जिले में लगभग 50 हजार विधवा महिलाओं को ही पेंशन का लाभ मिल रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं किन योजनाओं का लाभ आप ले सकते हैं।
600 रुपए है पेंशन –
सरकार द्वारा कल्याणी महिलाओ के लिए दो तरह की पेंशन प्रदेश में दी जा रही है। बीपीएल कार्डधारी महिलाओं के लिए इंदरा गांधी विधवा पेंशन और अन्य महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के तहत पेंशन दी जाती है। जिले में अभी इंदरा गांदी
विधवा पेंशन के तहत 37 हजार 30 और कल्याणी पेंशन के तहत 15231 महिलाओं को लाभ मिल रहा है। सामाजिक कल्याण विभाग की जेडी मंजू खरे ने बताया कि इन महिलाओं के लिए ६०० रुपए प्रतिमाह दिए
जाते हैं।
कल्याणी विवाह के लिए 2 लाख
पति की मौत के बाद महिलाओं के सामने अपना पूरा जीवन होता है। ऐसे में विधवा पुर्नविवाह के लिए मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह की योजना भी चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं के लिए २ लाख रुपए की राशि दी जाती है। इसके पति की मृत्यु अचानक होने पर परिवार सहायता के तहत बीपीएल कार्डधारी महिलाओं के लिए २० हजार रुपए एक मुश्त राशि देने का भी प्रावधान है।
इसलिए मना रहे दिवस
संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने
23 जून को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसकी घोषणा 22 दिसम्बर 2010 को की। विदित हो कि ब्रिटेन की लूम्बा फाउन्डेशन विश्वभर में विधवाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों को लेकर 7 वर्षों से संयुक्त राष्ट्र संघ में अभियान चला रहे थे। इसी संस्था के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र में विधवाओं के खिलाफ जारी अत्याचारों के आंकड़ों के आधार पर विधवा दिवस घोषित किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो