scriptखुरई रोड पर दोनों तरफ बन रही नालियां और मंडी में बड़ी आबक से रेलवे गेट बंद होते ही लग जाता है जाम | Jam on khurai road | Patrika News

खुरई रोड पर दोनों तरफ बन रही नालियां और मंडी में बड़ी आबक से रेलवे गेट बंद होते ही लग जाता है जाम

locationसागरPublished: Mar 04, 2021 09:46:47 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

परेशान हो रहे वाहन चालक

Jam on khurai road

Jam on khurai road

बीना. खुरई रोड पर धीमी गति से चल रहे नाली निर्माण के काम से अब लोगों के लिए परेशानी होने लगी है। मंडी में आबक बढऩे के बाद जैसे ही रेलवे गेट बंद होता है और जाम की स्थिति निर्मित होने लगती है। इसके बाद भी अधिकारी यहां ध्यान नहीं दे रहे हैं।
गुरुवार को दिन में कई बार जाम की स्थिति निर्मित हुई। क्योंकि इस समय मंडी में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रहे हैं और अंदर जाते समय या बाहर आते समय जब रेलवे गेट बंद होता है तो वहां जाम की स्थिति निर्मित होने लगी है। रोड पर दोनों तरफ खुदाई कर नाली बनाई जा रही हैं, जिससे बाजू से वाहन नहीं निकल पाते हैं। मंडी में सीजन शुरू होने के बाद भी नाली के निर्माण की गति नहीं बढ़ाई गई है। कुछ जगहों पर कई दिनों से नाली अधूरी पड़ी है और उन्हें बंद नहीं किया जा रहा है। जबकि इसी रोड पर अस्पताल भी है और जाम लगने में एंबुलेंस भी फंस सकती है। आने वाले दिनों में मंडी में आबक और ज्यादा बढ़ेगी। अधिकारियों को भी यह जानकारी थी कि रबी सीजन की आबक शुरू होने वाली है और यहां जाम की स्थिति निर्मित होगी। इसके बाद भी समय पर यहां नालियों का काम पूरा नहीं कराया गया या फिर बाद में यहां कार्य शुरू किया जाना था।
दुकानदार भी हो रहे परेशान
जिन दुकानों के सामने नाली कई दिनों से खुदी पड़ी हैं वह परेशान हैं। नाली के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और गिरने का भी डर बना रहता है। इस रोड पर रहने वाले लोगों द्वारा जल्द से जल्द नाली का निर्माण कराए जाने की मांग की जा रही है। साथ ही नाली बनाते समय सुरक्षा का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है और बिजली के खंभों के बाजू से ही नाली खोद दी गई हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो