राम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर
रामनवमी पर रविवार को पूरा शहर राम जन्म के उल्लास और भगवा रंग में रंगा नजर आया। शहर में चार स्थानों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गई।
सागर
Updated: April 11, 2022 08:24:06 pm
सागर.रामनवमी पर रविवार को पूरा शहर राम जन्म के उल्लास और भगवा रंग में रंगा नजर आया। शहर में चार स्थानों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गई। हर ओर लोग आस्था के उल्लास में डूबे थे। शोभायात्रा में सिर पर साफा बांधकर और भगवा ध्वजा लेकर महिलाएं भी शामिल हुईं। चकराघाट, चमेली चौक और शनीश्चरी से शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही लक्ष्मीपुरा चंपाबाग स्थित सिद्धेश्वर मंदिर से उत्सव समिति के भगवान राम की पालकी शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में रथ पर भगवान राम और माता सीता के स्वरूप थे। उनके साथ चल रहे बजरंग बली भी सभी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। पुष्प सृजित रथ पर भव्य शोभायात्रा में भगवान राम की जगह-जगह भक्तों ने आरती उतारी। हाथों में भगवा ध्वज लेकर हजारों भक्त यात्रा में शामिल हुए। सिद्धेश्वर मंदिर की पालकी शोभायात्रा इतवारा बाजार ,सराफा, कोतवाली ,तीनबत्ती, कटरा मस्जिद और भीतर बाजार होते हुए वापस मंदिर में समाप्त हुई।
उत्सव समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा में सासंद राज बहादुर सिंह,विधायक शैलेन्द्र जैन, डॉ.उमेश सराफ,अजय दुबे अनिल दुबे, श्रीकांत साहू,यशोबर्धन चौबे, विजय सोनी, रिंकू तिवारी, संजय सोनी, टिंकू केसरवानी,अमित तिवारी,अंशुल हर्ष, राजकुमार सुमरेडी,लक्ष्मण सिंह, रवींद्र गोर, संध्या भार्गव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा चौबे, रश्मि कुशवाहा, जस्सी सरदार,गिरीशकांत तिवारी, पवन, अंकित दीक्षित सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

राम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर
दोपहर 12 बजे मना जन्म उत्सव
राममंदिरों में शोभायात्रा के पहले भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजे मनाया गया। 12 बजे ही भगवान श्रीराम की भक्तों ने आरती की। बड़ा बाजार स्थित प्राचीन रामबाग मंदिर में भगवान रामलला का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में फूलों से विशेष श्रंृगार किया गया था। मकरोनिया स्थित रामदरवार में भी भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
