scriptभगवान सहस्त्रबाहु का महाभिषेक कर की महाआरती, प्रसाद किया वितरित | Jubilee celebrated with great pomp | Patrika News

भगवान सहस्त्रबाहु का महाभिषेक कर की महाआरती, प्रसाद किया वितरित

locationसागरPublished: Nov 21, 2020 09:25:12 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

धूमधाम से मनाई गई जयंती

Jubilee celebrated with great pomp

Jubilee celebrated with great pomp

बीना. कलचुरी समाज द्वारा शनिवार को भगवान सहस्त्रबाहु जयंती धूमधाम से मनाई गई। कलचुरी सेना कलार समाज के प्रदेश सचिव भूपेंद्र राय ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार कलार समाज के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती खिमलासा रोड स्थित भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर पर मनाई गई।
भगवान का महाभिषेक, पूजन कर हवन किया गया। साथ ही भगवान को महाभोग लगाया गया और महाआरती हुई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में समाज की विभिन्न गतिविधियों को गति मिले इस पर भी चर्चा की गई।
ताम्रकार समाज ने मनाई जयंती
ताम्रकार समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह मां गायत्री शक्ति पीठ परिसर में मनाया गया। हवन, पूजन, ध्वज पूजन राममनोहर, रमाकांत, अध्यक्ष अशोक ताम्रकार, नंदकिशोर द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक रूप से सपन्न कराया गया। साथ ही अपने-अपने घरों में परिवार के साथ 11 दीप प्रज्जवलित किए गए। कार्यक्रम में महिला, पुरुष, बच्चे शामिल हुए ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो