scriptनए वर्ष में गुरु ग्रह होंगे वक्री, कई राशि के जातकों के लिए मिलेंगे शुभ संकेत | Jupiter will be retrograde in the new year, | Patrika News

नए वर्ष में गुरु ग्रह होंगे वक्री, कई राशि के जातकों के लिए मिलेंगे शुभ संकेत

locationसागरPublished: Dec 15, 2021 05:51:16 pm

Submitted by:

Atul sharma

कुछ दिनों बाद ही हम सभी वर्ष 2022 में प्रवेश कर जाएंगे। हर किसी को नए साल आने का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि नया साल नई उमंग, नए जोश और नई संभावनाएं लेकर आता है।

सागर. कुछ दिनों बाद ही हम सभी वर्ष 2022 में प्रवेश कर जाएंगे। हर किसी को नए साल आने का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि नया साल नई उमंग, नए जोश और नई संभावनाएं लेकर आता है। ज्योतिष शास्त्र में नए साल की गणनाएं होती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का अध्ययन कर देश-दुनिया और आम जनमानस के ऊपर पडऩे वाले प्रभावों की भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह और 12 राशियों के आधार पर गणनाएं की जाती हैं। आज हम आपको साल 2022 में सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले बृहस्पति ग्रह की कैसी रहेगी चाल और सभी 12 राशि के जातकों पर गुरु ग्रह के प्रभाव का ज्योतिषीय विश्लेषण अभी हाल ही में विमोचित हुए बुंदेलखंड पंचांग के अनुसार करेंगे।
अप्रैल में गुरु करेंगे राशि परिवर्तन
शुभता प्रदान करने वाले गुरु ग्रह साल 2022 में अपनी राशि बदलेंगे। ये 12 अप्रैल 2022 को स्वराशि मीन राशि में गोचर करेंगे। पं. शिवप्रसाद साल के शुरुआती महीने में बृहस्पति कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। फिर इसके बाद 23 फरवरी को बृहस्पति अस्त होंगे। जहां से ये 27 मार्च को वापस से उदय होंगे। 13 अप्रैल को गुरु अपनी खुद की राशि मीन में गोचर करेंगे। इसके बाद पूरे वर्ष ये मीन राशि में ही मौजूद रहेंगे। फिर इसके बाद गुरु 29 जुलाई 2022 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। साल के आखिर में यानी 24 नवंबर को बृहस्पति दोबारा से मार्गी होंगे। वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह का महत्वसभी ग्रहों में गुरु ग्रह सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले ग्रह माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह मान-सम्मान, विवाह, भाग्य, आध्यात्म, संतान के कारक ग्रह माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में बृहस्पति बलवान होते है उन्हें कई तरह लाभ प्राप्त होते रहते हैं। जीवन में धन संपदा, मान सम्मान, प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होती है।
राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 के शुरुआती महीनों में ग्यारहवें भाव में मौजूद रहेंगे। आपके लिए साल मिला-जुला रहेगा।
वृषभ राशि- आपके लिए गुरु का साल 2022 में गोचर दसवें भाव में हो रहा है। कॅरियर में बदलाव का समय रहेगा। अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि- आपके लिए साल के शुरुआती कुछ महीनों के लिए गुरु का गोचर नौवें भाव में हो रहा है जो भाग्य का भाव है। अच्छा परिणामों की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि- आपके लिए साल 2022 में गुरु का राशि परिवर्तन आठवें भाव में होगा। आपके लिए साल मिलाजुला रहने वाला रहेगा। संभलकर रहने और कोई निर्णय जल्दी में न करें।
सिंह राशि- सिंह राशि के लिए साल के शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति सातवें भाव में स्थित रहेंगे। व्यापार में स्थितियां पहले के मुकाबले में बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां रहेगी लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।
कन्या राशि- आपकी राशि के लिए साल 2022 में गुरु शुरुआती महीनों में छठे भाव में मौजूद रहेंगे। आपके लिए साल बहुत ही बेहतरीन बीतेगा। व्यापार करने वालें जातकों को अपने व्यापार में नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेंगे।
तुला राशि- साल 2022 में तुला राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का गोचर पांचवें भाव में रहेगा। इस वर्ष आपके लिए धन के नए-नए और अच्छे मौके प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि- आपके लिए गुरु का गोचर साल 2022 में चौथे भाव में होगा। साल मिला जुला रहेगा। घर या कोई संपत्ति की खरीदारी के लिए साल बहुत ही शुभ रहेगा।
धनु राशि- साल 2022 में गुरु का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव में होगा। इस वर्ष आपको चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्ति के लिए समय प्रतिकूल रहेगा।
मकर राशि- आपके लिए साल 2022 में गुरु का गोचर दूसरे भाव में होगा। खर्चे इस साल आपके जरूरत से ज्यादा रहेंगे। बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु साल 2022 के शुरुआती दिनों में लग्न राशि में रहेगा। आपका साल आर्थिक गतिविधियों की नजरिए से शानदार गुजरेगा। नए-नए कार्यों में आप अपना भाग्य आजमा सकते हैं।
मीन राशि- साल 2022 में मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुरुआत में बारहवें भाव में रहेगा। विदेश की यात्रा कर सकते हैं। धन-संपदा में इस साल इजाफा होने के संकेत हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो