scriptmp election 2018 युवाओं को न कमीशन चाहिए और न होटल खोलना है, कमलनाथ ने भाजपा पर एेसे कसा तंज | Kamal Nath Congress Sabha Khurai rehli Assembly mp election 2018 | Patrika News

mp election 2018 युवाओं को न कमीशन चाहिए और न होटल खोलना है, कमलनाथ ने भाजपा पर एेसे कसा तंज

locationसागरPublished: Nov 20, 2018 02:22:03 pm

Submitted by:

manish Dubesy

खुरई और रहली में कांग्रेस की आमसभा : प्रदेश अध्यक्ष ने कहा

Kamal Nath Congress Sabha Khurai rehli Assembly mp election 2018

Kamal Nath Congress Sabha Khurai rehli Assembly mp election 2018

नाथ ने भाजपा को उद्योगनीति, कृषि, भ्रष्टाचार, अपराध समेत अन्य मामलों में घेरा
खुरई. जिले में मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। खुरई में प्रत्याशी अरुणोदय चौबे के पक्ष में आयोजित सभा में कमलनाथ ने कहा कि आज के युवाओं को न तो कमीशन चाहिए और न ही उन्हें होटल खोलनी है। उन्हें सिर्फ रोजगार की तलाश है। यह दुर्भाग्य है कि युवाओं को वह सरकार भटका रही है जो पिछले १५ सालों से प्रदेश में काबिज है।
कमलनाथ ने भाजपा को उद्योगनीति, कृषि, भ्रष्टाचार, अपराध समेत अन्य मामलों में घेरा और कई गंभीर आरोप लगाए। नेहरू स्टेडियम में आयोजित सभा में नाथ करीब एक घंटे 10 मिनट की देरी से पहुंचे और 15 मिनट तक संबोधित किया। सभा में कांग्रेस प्रत्याशी अरुणोदय चौबे, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह, पूरन सिंह बुंदेला, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र सिंह समेत अन्य शामिल रहे।
हमें न सिखाए राष्ट्रवाद
रहली. भाजपा कांग्रेस को राष्ट्रवाद सिखा रही है। भाजपा बताए कि उनकी पार्टी में कितने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे, एक भी नहीं। जन संघ के जमाने से देख लीजिए। कांग्रेस पहले गोरों से लड़ी थी अब चोरों से लड़ेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने रहली में आयोजित सभा में पुलिस प्रशासन को नसीहत दी और कहा कि वर्दी की इज्जत करना सीखो। सुनने में आ रहा है कि क्या हो रहा है, लेकिन याद रखो ११ के बाद १२ तारीख भी आती है। चक्की भले ही देरी से पीसती है, लेकिन पीसती बहुत बारीक है। इसलिए उल्टे काम करने वाले सुधर जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव उत्सव होता है, इसलिए २८ नवंबर के उत्सव में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश साहू के पक्ष में मतदान करें और क्षेत्र में फैले आतंक को खत्म करें। कि भाजपा की नीयत खराब है और जिसकी नीयत खराब हो वह गंगा और नर्मदा को क्या साफ करेगा। सभा में रेखा चौधरी, सुशील हजारी, बृजबिहारी पटैरिया, जीवन पटैल, अवधेश हजारी समेत अन्य की उपस्थिति रही। सभा करीब एक घंटे की देरी से हुई। इसके बाद नाथ ने करीब ११ मिनट संबोधित किया। सभा के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी पटैरिया की कटने की भी बात सामने आई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो