script

डिजाइनर थाली, छलनी और करवा के साथ मनेगा पर्व, उपहारों से सजेंगी खुशियां

locationसागरPublished: Oct 21, 2021 09:10:30 pm

Submitted by:

Atul sharma

सागर.इस बार करवाचौथ का पर्व 24 अक्टूबर को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस बार करवाचौथ की पूजा थाली को नए रूप से सजाया जा रहा है। करवाचौथ की साधारण पूजा थाली की जगह अब प्रिंटेड थाली ने ले ली है।

सागर.इस बार करवाचौथ का पर्व 24 अक्टूबर को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस बार करवाचौथ की पूजा थाली को नए रूप से सजाया जा रहा है। करवाचौथ की साधारण पूजा थाली की जगह अब प्रिंटेड थाली ने ले ली है। इसकी खासियत यह है कि थाली पर पति व पत्नी की फोटो भी बनाई जा रही है। थाली के अलावा छलनी, गिलास, दीया, रुमाल, फोटो फे्रम पर तस्वीरें प्रिंट करवाई जा रही हैं।
करवाचौथ के लिए इन दिनों बाजार में खरीददारी का दौर चल रहा है। रोजाना भीड़ हो रही है। पूरे साल में यही पर्व महिलाओं के लिए सबसे खास माना जाता है। समय के साथ इस पर आधुनिक रंग भी चढ़ रहा है। अब एक तरफ महिलाएं इस पर्व पर खूब सजती हैं तो दूसरी तरफ पति की दीर्घ आयु की कामना करती हैं। सजने-संवरने के दौर में इन दिनों पहनावे, कास्टमैटिक सामान, सोने व चांदी के अलावा आर्टिफिशियल ज्वैलरी और करवाचौथ व्रत से जुड़ी चीजें खूब खरीदी जा रही हैं।
पहले करवा चौथ को लेकर ज्यादा क्रेज
जिन विवाहित जोड़ों का यह पहला करवाचौथ है, उनमें तो क्रेज और भी ज्यादा है। कई जगहों पर तो नव दंपती दोनों मिलकर इस पर्व पर व्रत रखेंगे। पहला गिफ्ट भी खास होगा। इधर, पिछले देढ़ साल से कोरोना की मार झेल रहा बाजार भी इस पर्व को लेकर उत्साहित है। व्यापारी बलराम छबलानी ने बताया कि करवाचौथ पर व्रत रख महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, पति उनके लिए उपहार लाते हैं। इसके लिए कई तरह के उपहार उपलब्ध हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो