scriptसंकटों का नाश करेगी शनिचरी अमावस्या, ये करें उपाए | Know how Shani Amavasya will destroy the troubles | Patrika News

संकटों का नाश करेगी शनिचरी अमावस्या, ये करें उपाए

locationसागरPublished: Mar 17, 2018 04:48:59 pm

चैत्र कृष्ण पक्ष में शनिवार को आने वाली यह अमावस्या शनैश्चरी अमावस्या कहलाएगी।

Shani Amavasya will destroy the troubles

Shani Amavasya will destroy the troubles

सागर. रविवार को नवरात्रि पर्व की शुरूआत हो रही है, इसके ठीक पहले शनिवार को शनि अमावस्या का पर्व भी है। पुण्यदायिनी अमावस्या शनिवार को है। चैत्र कृष्ण पक्ष में शनिवार को आने वाली यह अमावस्या शनैश्चरी अमावस्या कहलाएगी। यह दिन पितरों को प्रसन्न करने तथा जीवन के सभी संकटों का नाश करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। शनि अमवस्या पर कबुलापुल चौराहे पर स्थित विशेष तैयारी की गई हैं। इस दिन शनिदेव अपने भक्तों पर कृपा बरसाकर उन्हें पापों व कष्टों से भी मुक्ति दिलाते हैं।
विशेष फलदायी है
पंडित शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार यह अमावस्या मोक्षदायिनी भी कहलाती है। आज अमावस्या होने से शनिवार का महत्व बढ़ गया है। पौराणिक शास्त्रों के मुताबिक शनिवार के दिन आने वाली अमावस्या को शनि अमावस्या कहते हैं। यह दिन शनि भक्तों के लिए विशेष फलदायी माना
जाता है।
शनि के दान
शनि की प्रसन्नता के लिए उड़द, तेल, इन्द्रनील (नीलम), तिल, कुलथी, भैंस, लौह, दक्षिणा और श्याम वस्त्र दान करें। किसी भी शनि मंदिरों में शनि की वस्तुओं जैसे काले तिल, काली उड़द, काली राई, काले वस्त्र, लौह पात्र तथा गुड़ का दान करने से इच्छित फल की प्राप्ति होती है।
आज क्या करें शनिवार का व्रत रखें।
व्रत के दिन शनिदेव की पूजा (कवच, स्त्रोत, मंत्र जप) करें।
शनिवार व्रत कथा पढऩा भी लाभकारी रहता है।
व्रत में दिन में दूध, लस्सी तथा फलों के रस ग्रहण करें।
सायंकाल हनुमानजी या भैरवजी का दर्शन करें।
-काले उड़द की खिचड़ी (काला नमक मिला सकते हैं) या उड़द की दाल का मीठा हलवा ग्रहण करें।

आज से शुरू होगा अखंड पाठ

सागर. संत कंवरराम वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर में झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में शनिवार से अखंड पाठ किया जाएगा। सुबह 5 बजे जय माता दी झूलेलाल शरण मंडली के तत्वापधान में 3 दिवसीय प्रभात फेरी निकली जाएगी, जो वार्ड का भ्रमण करके सुबह 8 बजे झूलेलाल मंदिर पहुंचेगी। रात में बच्चों की डांस प्रतियोगिता होगी। झूलेलाल सेवा समिति के कैलाश हासानी, मीनू सुंदरानी, सुरेश हसरेजा और विक्की लहरवानी ने बताया की 18 मार्च को रात 8 बजे से सिंधी लाडा का कार्यक्रम होगा और प्रस्तुति देने ग्वालियर से गायक मंडली आएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो