scriptधूमधाम से निकाली गई लवकुश भगवान की शोभायात्रा | Lavkush Bhagwan's procession taken out with pomp | Patrika News

धूमधाम से निकाली गई लवकुश भगवान की शोभायात्रा

locationसागरPublished: Aug 17, 2019 09:05:04 pm

Submitted by:

anuj hazari

जगह-जगह किया गया स्वागत

Lavkush Bhagwan's procession taken out with pomp

Lavkush Bhagwan’s procession taken out with pomp

बीना. कुशवाहा समाज द्वारा भगवान लवकुश के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा शनिवार को निकाली गई। यात्रा सुबह 11 बजे बजरा घाट मंदिर पर भगवान लवकुश की पूजा करने के बाद शुरू हुई जो कटरा मंदिर से होते हुए आंबेडकर तिराहा, सर्वोदय चौराहा, गांधी तिराहा, महावीर चौक, कच्चा रोड, इटावा होते हुए वापस कटरा मंदिर पहुंची, जहां पर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत भी किया। यात्रा के दौरान बारिश के बावजूद भी लोग ढोल व डीजे पर नाचते हुए जा रहे थे, शोभायात्रा में भगवान लवकुश की आकर्षक झांकी भी सजाई गई। शोभायात्रा निकलने के साथ ही शहर भक्तिमय हो गया। शहर के लोगों ने झांकी में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। इस अवसर पर कुछ युवकों ने मुंह से आग के गोले निकाल करतब दिखाए। इसके अलावा यात्रा के साथ अखाड़े भी चल रहे थे। जिसमें शामिल युवकों ने सर्वोदय चौराहा पर काफी देर लेजम पर अखाड़ा किया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हुई। यात्रा में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललितपुर से आए दुर्गाप्रसाद कुशवाहा ने की। कार्यक्रम की रुपरेखा महेश कुशवाहा, हरीशंकर पटेल, नंदराम कुशवाहा, डालचंद कुशवाहा ने तैयार की थी। शोभायात्रा में विधायक महेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, पूर्वमंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, नपाध्यक्ष नीतू अज्जू राय, घनश्याम साहू, अर्जुन पटेल, कैलाश कुशवाहा, राकेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो