scriptविस्तारकों को पढ़ाया सदस्यता का पाठ | Lessons taught to the expander | Patrika News

विस्तारकों को पढ़ाया सदस्यता का पाठ

locationसागरPublished: Jul 17, 2019 09:50:20 pm

कार्यकर्ता से ही पार्टी का नेतृत्व तैयार होता है, भाजपा का सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला, संगठन के पदाधिकारियों ने दिए विस्तारकों व कार्यकर्ताओं का टिप्स।

Lessons taught to the expander

Lessons taught to the expander

सागर. पार्टी की सदस्यता से कार्यकर्ता और कार्यकर्ता से नेतृत्व तैयार होता है। 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 11 लोगों की सदस्यता के साथ जन संघ की स्थापना की थी। पार्टी की सदस्यता बढ़कर साढ़े 11 करोड़ तक पहुंचकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कार्य कर रही है। यह बात पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कही। जोशी बुधवार को भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, देवतुल्य कार्यकर्ताओं के समर्पण, त्याग और मेहनत से यह संभव हो पाया है। देश में चलाए जा रहे इस सदस्यता पर्व में सभी विस्तारकों से 10 दिन का समय संगठन ने मांगा है।

भाजपा सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वधर्मी पार्टी
संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि, भाजपा सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वधर्मी के रूप में कार्य करती है। 21 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक सदस्यता अभियान को विशेष पर्व के रूप में मनाने की तैयारी पार्टी ने की है। इन 10 दिनों में विस्तारकों के माध्यम से देश के सभी मतदान केन्द्रों के सभी बूथ पर पहुंचकर पार्टी के नए सदस्यों को जोडऩे का कार्य करेंगे। अभियान के जिले के प्रभारी राजेन्द्र गुरु ने कहा कि पार्टी के विस्तार का प्रमाणित तरीका सदस्यता ही है। संयोजक जाहर सिंह ने सदस्यता पर्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक मोबाईल फोन से चार लोगों को सदस्यता दिलाई जा सकती है। जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शैलेष केशरवानी एवं आभार वैभवराज कुकरेले ने व्यक्त किया। कार्यशाला में पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, अनुराग प्यासी, राजेश सैनी, प्रदीप राजौरिया, सुखदेव मिश्रा, नवीन भट्ट, लक्ष्मण सिंह, श्याम तिवारी, रामेश्वर नामदेव, रामकुमार साहू, जगन्नाथ गुरैया, वीरेन्द्र पाठक, प्रदीप पाठक, भानू राणा, अभिषेक भार्गव, बंटी शर्मा, सुधीर यादव, इन्दु चौधरी, विष्णु आर्य, संध्या भार्गव, अर्पित पाण्डे, प्रमिला मौर्य, मनोरमा गौर, मुकेश हरयानी, हरिओम केशरवानी, रामअवतार पांडे, अमित वैशाखिया, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो