scriptसागर लोकसभा में मतदान की तारीख क्या है, नहीं पता तो यहां पढ़ें… | lok saba election 2019 dates in Sagar Lok sabha | Patrika News

सागर लोकसभा में मतदान की तारीख क्या है, नहीं पता तो यहां पढ़ें…

locationसागरPublished: Apr 14, 2019 01:57:03 pm

Submitted by:

Samved Jain

सागर लोकसभा में मतदान की तारीख क्या है, नहीं पता तो यहां पढ़ें…

सागर लोकसभा में मतदान की तारीख क्या है, नहीं पता तो यहां पढ़ें...

सागर लोकसभा में मतदान की तारीख क्या है, नहीं पता तो यहां पढ़ें…

सागर. लोकसभा चुनाव 2019 के तहत पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। अब दूसरे चरण की तैयारियां प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। लेकिन, इस चरण में भी सागर लोकसभा में मतदान नहीं है। दूसरे चरण का मतदान होना है। जिसमें मध्यप्रदेश की एक भी सीट पर मतदान नहीं होना है। मध्यप्रदेश में अब सीधे चौथे चरण में मतदान होंगे। चौथे चरण के मतदान 29 अप्रैल 2019को होना है। जबकि पांचवे चरण में 6 मई 2019 को मतदान होना है। इसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। सवाल यह है कि सागर लोकसभा में मतदान कब और कौन से चरण में होना है। तो आपको बता देते है कि सागर लोकसभा सीट में लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान छटवें चरण में होना है। छटवे चरण में मतदान की तारीख 12 मई 2019 है। सीधे शब्दों में कहें तो सागर लोकसभा सीट पर मतदान 12 मई 2019 को होगा। जबकि बुंदेलखंड की अन्य सीट टीकमगढ, खजुराहो और दमोह लोकसभा सीट पर 6 मई 2019 को ही मतदान संपन्न हो जाएगा। 
सागर में छटवे चरण के मतदान के मद्देनजर प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गईं है। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति मैथिल है। नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। सागर से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रभु सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि समाजवादी पार्टी और बसपा ने भी यहां से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। हालांकि, अब तक भाजपा ने सागर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया जा सका है। जिसका फिलहाल सभी को इंतजार है। यहां भी नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन जमा होने के बाद नामांकन संवीक्षा, नामांकन वापस लेने की तारीख फिर संवीक्षा होगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे। मतदान केंद्रों का चयन भी प्रशासन द्वारा कर लिया गया है। इवीएम और वीवी पैट का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। सागर लोकसभा सीट में सागर जिले की जिले की पांच विधानसभा सागर, बीना, सुरखी, खुरई और नरयावली व विदिशा जिले की कुरवाई, शमशाबाद और सिरोंज विधानसभा आती है। इन 8 विधानसभाओं को मिलाकर सागर लोकसभा बनती है। जहां के मौजूदा सांसद भाजपा के लक्ष्मी नारायण यादव है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो