सागर

11 सितंबर तक का राशिफल इन राशियों के लिए लकी

11 सितंबर तक का राशिफल इन राशियों के लिए लकी

सागरSep 08, 2018 / 03:08 pm

Samved Jain

सागर. साप्ताहिक राशिफलों की श्रृंखला को तोड़कर आज हम आपको बताने जा रहे है महज तीन दिन का राशिफल। जी हां, इन तीन दिनों में आपके जीवन में राशि क्या काम करेगी। यह समझना होगा। 8 से 11 सितंबर तक के शॉर्ट राशिफल पर ध्यान डाला जाए तो कुछ राशियों के लिए यह लाभ का संकेत दे रही है, जबकि कुछ के लिए परिस्थिति थोड़ी कठिन हो सकती है। यहां आपको मिलती-जुलती राशियों का समग्र राशिफल आप पढ़ेंगे। जिसे आचार्य पंडित रवि शास्त्री द्वारा तैयार किया गया है। तो चलिए जान लेते है 11 सितंबर तक के राशिफल का सार।
 

 

सफलता का संकेत दे रहीं ये तीन राशियां

अगर आप वृषभ, धुन और मीन राशि के जातक है और किसी से प्यार करते हैं तो आज आप अपने प्यार का इजहार कर दें। आप सफल जरुर होंगे। आर्थिक दृष्टि से आपका समय अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। राधा कृष्ण जी की कृपा से आपके घर परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। यानि11 सितंबर तक आपकी बल्ले-बल्ले होने वाली है। सकारात्मक सोच रखिए और प्रभु भक्ति में लीन रहिए।
व्यापार में होगा लाभ

मेष, कर्क और मकर राशि वालों के लिए भी ये तीन दिन खास रहने वाले है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए बहुत ही अच्छा समय है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अचानक धन की प्राप्ति होने से खुशी हो सकती है। गणेश जी कहते हैं कि मानसिक अस्वस्थता रहेगी। नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी। आपके सभी कार्य सफल होंगे। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। ११ सितंबर तक आपको यह समझना होगा कि व्यापार से लेकर हर क्षेत्र में आपको सफलता ही मिलने वाली है। भगवान का जप करते रहें।
 

किसी भी पल मिल सकती है खुशखबरी

सिंह, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को किसी भी पल कोई खुशखबरी मिल सकती है। राशि के अनुसार तो कोई बड़ी खुशखबरी आज शाम तक आपको मिल सकती है। आपके परिवार में बहुत सारी खुशियां आएंगी और आपका मन बहुत उत्साही रहेगा। घर में नए मेहमान आने के संकेत मिलेंगे। इस राशि के लोगों को नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। जिन लोगों के व्यवसाय में पैसा लगा हुआ है उन्हें कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
मेष, कर्क, मकर राशि का राशिफल

विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई में खूब मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत और रोजगार में थोड़ी भी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। कारोबार में कुछ भी जोखिम उठाना ठीक नहीं है। प्रापर्टी के लेनदेन में सलाह लेकर कार्य करें।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.