script

17 जून तक 3 राशियों को होगा बड़ा लाभ,किस्मत का ब्रेक खुलेगा

locationसागरPublished: Jun 07, 2019 02:33:46 pm

Submitted by:

Samved Jain

आज से 17 जून तक 3 राशियों को बड़ा लाभ हो सकता है। इतना ही नहीं किस्मत का ब्रेक भी इन 3 राशियों को खुल सकता है

17 june lucky rashifal

17 जून तक 3 राशियों को होगा बड़ा लाभ,किस्मत का ब्रेक खुलेगा

सागर. जून माह के दूसरे सप्ताह में एक बार किस्मत अपना पाला बदलने जा रही है। आज से 17 जून तक 3 राशियों को बड़ा लाभ हो सकता है। इतना ही नहीं किस्मत का ब्रेक भी इन 3 राशियों को खुल सकता है। पंडित मनीष दुबे ने यह बात दमोह में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने भगवान राम के बनवास काल के बारे में मौजूद भक्तों को विस्तार से समझाया। साथ ही भगवान के त्याग से अवगत कराया। पंडितजी ने यह बात अचानक किस्मत बदलने और उनसे होने वाले लाभ की शंका का समाधान भी उन्होंने किया।
17 <a  href=
June lucky rashifal” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/07/17junerashifal_4677846-m.jpg”>जून माह में 17 जून तक जिन तीन राशियों की किस्मत में बदलाव हो सकता है, उनमें कुंभ, तुला और सिंह राशियों को बड़ा लाभ होता दिख रहा है। यह राजयोग मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से होने वाले हैं। मां लक्ष्मी इन राशियों पर मेहरबान है। यही वजह है कि तीनों राशि के जातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। पंडितजी के अनुसार ये तीनों राशि काफी ताकतवर भी होती है। राशिवार जान लेते है किन राशियों की किस्मत बदलने के साथ-साथ और उन्हें क्या लाभ मिल सकता है।
17 june lucky rashifal

कुंभ राशि
आज मेहनत से काम पूरे होंगे। पिता से सहयोग मिलेगा। थोड़ी-सी कोशिश करेंगे तो किस्मत आपके फेवर में हो सकती है। कुछ बिजनेस करने वाले लोगों की इनकम बढ़ सकती है। वाहन या मकान खरीदने का मन बना सकते हैं। पुराना परिचित जल्दी ही आपसे कॉन्टैक्ट कर सकता है। आज जो भी काम हाथ में है, उसे निपटाने में समय ज्यादा लगेगा। नौकरी या बिजनेस में एक से ज्यादा फायदे के मौके आपको मिल सकते हैं। आज आपके कामकाज की गति भी तेज हो सकती है। अपने शौक पूरे करने हैं तो कर लें।

17 june lucky rashifal

तुला राशि
चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में ही रहेगा। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप जिससे भी मिलेंगे, उस पर आपका प्रभाव पड़ेगा। कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। कोशिश करेंगे, तो उम्मीदों से ज्यादा आपको सफलता मिल सकती है। अपना मन शांत रखें। आपको नए अनुभव हो सकते हैं। कामकाज में आनंद आएगा। भावनात्मक संतुलन भी बना रहेगा। अचानक कोई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। धन लाभ की उम्मीद है। पैसा तो आएगा ही, काम की बात भी होगी।

17 june lucky rashifal

सिंह राशि
17 जून तक आपका शुभ समय रहेगा। जिसमें आपको अपने दैनिक जीवन में अनेक प्रकार के नए नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आपके जीवन के सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। समाज में आपका मान-सम्मान तेजी से बढ़ेगा। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। अगर आप मन लगाकर प्रयास करेंगे आपको निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। आपके सभी प्रकार के कष्ट समाप्त हो जाएंगे। लाइफ में होने वाले परिवर्तन आपके लिए नई खुशियां लेकर आएंगे। आप अपने जीवन में तेजी से प्रगति करते हुए नई मिसाल कायम करेंगे। आप के ऊपर भगवान भोलेनाथ की कृपा विश्व की सबसे अधिक रहेगी। भगवान भोलेनाथ की पूजा करके शुरू किया गया कार्य आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित होगा। शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो