script23 मार्च 2019 तक इन 6 राशियों का कैसा कटने वाला है समय, जान लीजिए | Lucky rashifal till 23 march 2019 from today | Patrika News

23 मार्च 2019 तक इन 6 राशियों का कैसा कटने वाला है समय, जान लीजिए

locationसागरPublished: Feb 23, 2019 01:11:56 pm

Submitted by:

Samved Jain

23 मार्च 2019 तक इन 6 राशियों का कैसा कटने वाला है समय, जान लीजिए

Shani Amavasya 2018 : शनि अमावस्या पर होगा ग्रहण दोष का निवारण, ये हैं उपाय

शनिदेव को खुश करने के 9 उपाय, यदि 1 भी कर लेंगे तो वो देंगे मनचाहा वरदान

सागर. फरवरी का महीना अभी समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले एक अच्छी खबर आचार्य पंडित रवि शास्त्री के ज्योतिष से सामने आई है। महीने के समापन के पहले यानि 23 फरवरी से मार्च के महीने के समापन के पहले यानि 23 मार्च तक का समय शुभ और लाभदायी बताया गया है। हालांकि, हल लाभ सिर्फ 6 राशियों के लिए ही बताया गया है। 6 अन्य राशियों के लिए यह कार्यकाल सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य ने तीन-तीन की कैटेगिरी में राशियों को बांटकर यह राशिफल ज्ञात किया है। चलिए जान लेते हैं कौन सी हैं वह राशियां जिनका समय 23 फरवरी से 23 मार्च तक शुभ रहने वाला है।

मेष राशि, सिंह राशि, तुला राशि
23 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक आपका शुभ समय रहेगा। जिसमें आपको अपने दैनिक जीवन में नई खुशियां मिलने के योग बन रहे हैं। आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। आपके ऊपर शनि महाराज की कृपा दृष्टि सबसे अधिक रहेगी। शनि महाराज की कृपा से आपको शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। सुबह उठकर सबसे पहले शनि महाराज की आराधना करके आप जो भी कार्य शुरू करेंगे। उसमें आपको सफलता मिलेगी आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की कठिनाइयों का अंत होगा। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। समय-समय पर आपको अपने जीवन में नए नए बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। आपके जीवन की सभी प्रकार की परेशानियां समाप्त हो जाएंगे। लाइफ में आप जो भी कार्य दूसरों की भलाई के लिए करेंगे। उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। परिवारिक जिम्मेदारियों में लगातार बढ़ोतरी होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सावधानी पूर्वक चलाने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि
23 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक आपका शुभ समय रहेगा। जिसमें आपको अपने दैनिक जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आप तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ेंगे। शनि महाराज की कृपा दृष्टि से आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की परेशानियों का खात्मा होगा। आपके ऊपर लगातार परिवारिक जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख समृद्धि रुपया पैसा लगातार बना रहेगा। इनकम के क्षेत्र में लगातार बढ़ोतरी होगी। आने वाला समय आपको कुछ नया सीखा कर जाएगा। आप जो, भी कार्य मन लगाकर करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप का गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आपके बने बनाए काम को बिगाड़ सकता है। किसी खास मित्र के जीवन में आ जाने से जीवन की खुशियां दोगुनी हो जाएगी। परिवार में आपको अपने माता पिता का सपोर्ट सबसे अधिक मिलेगा। आपको सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो