script27 मार्च तक इन 5 राशियों को मिलेगा सब कुछ, दिखेगा किस्मत का खेल | lucky rashifal till 27 march 2019 | Patrika News

27 मार्च तक इन 5 राशियों को मिलेगा सब कुछ, दिखेगा किस्मत का खेल

locationसागरPublished: Mar 12, 2019 04:27:23 pm

Submitted by:

Samved Jain

27 मार्च तक इन 5 राशियों को मिलेगा सब कुछ, दिखेगा किस्मत का खेल

15 मार्च से सूर्य इस राशि में करेंगे प्रवेश, इनके घरों में बढ़ेगी चमक

15 मार्च से सूर्य इस राशि में करेंगे प्रवेश, इनके घरों में बढ़ेगी चमक

सागर. भगवान शिव का विवाह समूचे ब्राह्मांड में भक्ति-भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। अब वक्त है भगवान के प्रसाद का। महाशिवरात्रि के बाद यानि 27 मार्च के बीच भोलेबाबा के भक्तों को किस्मत का खेल देखने मिल सकता है। कुछ राशियों को इस दौरान सब कुछ मिल सकता है तो कुछ के लिए सामान्य से काम चलाना होगा। ये 20 दिन जीवन को बदलने के लिए भी काफी साबित हो सकते है। बस जरूरी है सही समय पर सही कदम उठाने की। आचार्य पंडित रवि शास्त्री के अनुसार 5 राशियों के लिए यह समय उचित रहने वाला है। चलिए दो हिस्सों में बंटें 5 राशियों के 20 दिन के राशिफल को जान लेते है….

मेष राशि, सिंह राशि, तुला राशि
27 मार्च तक आपका शुभ समय रहेगा। जिसमें आपको अपने दैनिक जीवन में नई खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि सबसे अधिक रहेगी। जिसके कारण आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। आपके दुश्मन आप को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। भगवान विष्णु की कृपा से आप अपने जीवन में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करते हुए समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आपको अपने क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपका क्रोध आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए क्रोध को त्याग कर शांति का मार्ग धारण करें। तो, बेहतर होगा। परिवर्तन सृष्टि का नियम है। समय-समय पर आपको अपने जीवन में नए नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आपके जीवन के सभी प्रकार के कष्ट छूमंतर हो जाएंगे। आप अपनी लाइफ में तेजी से प्रगति करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाब होंगे। परिवार में आपको अपनी मां का सपोर्ट सबसे अधिक मिलेगा। कई वर्षों से अटके हुए कार्य बनेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत होगी। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि से आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्ट समाप्त होंगे। भगवान विष्णु आपके सभी प्रकार के दुखों का अंत करेंगे।


कुंभ राशि, मकर राशि
27 मार्च तक आपका शुभ समय रहेगा। जिसमें आपको शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने की संभावनाएं नजर आ रही है। आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि लगातार बनी रहेगी। जिसके कारण आपके जीवन के सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा।।सच्चे मन से भगवान विष्णु की आराधना करके दिन की शुरुआत करने से आपको सफलता प्राप्त होगी। आपके जीवन के सभी प्रकार के दुखों का अंत होगा। परिवर्तन सृष्टि का नियम है समय-समय पर आपको अपने जीवन में नया नया बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। आप समाज में तेजी से प्रगति करते हुए अपनी अलग पहचान स्थापित करने में कामयाबी हासिल करेंगे। आपकी परिवारिक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा 7 मार्च से लेकर 27 मार्च तक का समय आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित हो सकता है। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं। तो, आपके लिए यह समय सबसे अच्छा रहेगा। आपके जीवन में आपको नई सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में माता-पिता का सहयोग सबसे अधिक मिलेगा। वाहन नियंत्रित गति से चलाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको सफलता हासिल करने से कोई रोक सकता।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो