सागर

इन 4 राशियों के लिए लकी रहेगा शनिवार 16 फरवरी 2019 का दिन

इन 4 राशियों के लिए लकी रहेगा शनिवार 16 फरवरी 2019 का दिन

सागरFeb 15, 2019 / 02:00 pm

Samved Jain

सागर. 16 फरवरी शनिवार का दिन शनि देव की कृपा से चार राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही लकी रहेगा। शनिवार के दिन इन चार राशि वाले जातकों को नई-नई खुशियां मिलेंगी। परेशानियां इनके जीवन से कोसों दूर रहेंगी। शनि देव की कृपा से इनको व्यापार एवं नौकरी के क्षेत्र में धन-लाभ का योग रहेगा। इनके जीवन में आने वाली तकलीफें भी शनि देव की कृपा से दूर होने लगेंगी। निरंतर इनको खुशियां एवं कामयाबी मिलेगी। तकलीफें इनके जीवन से सदा के लिए दूर होंगी। पंडित रवि शास्त्री के अनुसार…आइए जानते हैं उन चार भाग्यशाली राशियों के बारे में
 

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों को नई-नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिनका निर्वहन आप ठीक प्रकार से करने में सफल रहेंगे। आपका अच्छा नजरिया आपके जीवन को एक नई दिशा देगा।
धनु राशि

शनि देव की कृपा से आपका आने वाला समय बहुत ही लकी रहेगा। आपको कम मेहनत में अधिक सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है।
सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों को अपने जीवन में नई-नई खुशियां मिलेंगी। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपको कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों के वर्चस्व में वृद्धि होगी। आपके अच्छे कार्यों को सम्मान मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में आप सोच-समझ कर फैसला लें और अपने मन को शांत रखें।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.