scriptत्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की | Mahavir Jayanti | Patrika News

त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की

locationसागरPublished: Apr 17, 2019 07:56:33 pm

– आकर्षक झांकियों के साथ महावीर जयंती पर निकली श्रीजी की विमान शोभायात्रा

त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की

त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की

सागर. त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की…, महावीर का क्या संदेश सीखो क्षमता छोड़ों द्वेष.., जैन धर्म की क्या पहचान सत्य अहिंसा दया प्रधान.., वर्तमान को महावीर की आवश्यक्ता है… । भगवान महावीर के इन संदेशों से शहर गूंजायमान हो गया। मौका था महावीर जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का।

जैन धर्म के 24 वें एवं अंतिम तीर्थंकर विश्ववंदनीय जियो और जीने दो का संदेश देने वाले अहिंसा के प्रर्वतक भगवान महावीर स्वामी के 2618 वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में आज श्रीजी की विमान शोभायात्रा एवं आकर्षक झांकियों के साथ चल समारोह निकाला गया। इसके साथ ही प्रभात फैरी भी निकाली गई।

जयंती के मौके पर जिनालयों में विशेष अभिषेक पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। सर्वप्रथम वर्णी भवन मोराजी से गणेश बाल संस्कार केंद्र के बच्चों द्वारा प्रभात फैरी निकाली गई। इस अवसर पर कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान आचार्य उदार सागर महाराज एवं मुनिश्री उपशांत सागर महाराज के सानिध्य में श्रीजी की विमान शोभायात्रा सुबह 7 बजे शुरू हुई जो कीर्ति स्तंभ से ल’छू चौराहा, वर्णी कॉलोनी, गुजराती बाजार, लिंक रोड, विजय टाकीज, साबूलाल मार्केट, तीनबत्ती गौर मूर्ति, कोतवाली, सराफा बाजार, इतवारा बाजार होती हुई लक्ष्मीपुरा स्थित वर्णी भवन मोराजी पहुंची।
शोभायात्रा मार्ग पर श्रृद्धालुओं द्वारा आकर्षक रंगोली सजाई गई, साथ ही श्रीजी की आरती उतारी गई। शोभायात्रा में शामिल श्रृद्धालुओं का जगह-जगह लोगो द्वारा स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा मोराजी पहुंचने पर श्रीजी का अभिषेक

हुआ। इस अवसर में मोराजी के मान स्तंभ में विराजमान भगवान महावीर स्वामी का महामस्तिभिषेक हुआ। अभिषेक उपरांत शोभायात्रा पुन: कटरा नमक मंडी की ओर वापिस हुई। मोराजी में भगवान बाहुवली स्वामी का भी महामस्तिभिषेक हुआ। शोभायात्रा में बड़ी सं या में श्रृद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ लिया। शोभायात्रा में भजन कीर्तन मंडलियों के साथ अरिहंत दिव्यघोष, बाहुवली दिव्यघोष, चंद्राप्रभु दिव्यघोष शामिल हुए। शोभायात्रा में पूर्व मंत्री जयंत मलैया, प्रकाश जैन, प्रभु सिंह ठाकुर, विधायक शैलेंद्र जैन, पूर्व विधायक सुधा जैन, सुनील जैन, महेश बिलहरा, संतोष घड़ी, सुदेशचंद जैन, नरेशचंद जैन, राजेंद्र सिंह मोकलपुर, देवेंद्र जैना, मुकेश जैन ढाना, दिलीप रांधेलिया, कपिल मलैया, कैलाश सिंघई, सुरेंद्र मालथौन, मुन्ना चौबे, भूपेंद्र मुहासा, महेश बाबा, राकेश पिडरूआ, डॉ अरूण सराफ, डॉ राजेश जैन, डॉ. अशोक जैन, अजीत मलैया, संतोष बैटरी, अशोक शाह, पदमचंद जैन, शीलचंद जैन, अशोक फुसकेले, वीरेंद्र मालथौन, राकेश चच्चा, जिनेंद्र जैन, अजीत सराफ , राजकुमार मिनी, श्रेयांश जैन, सुनील पडवार, प्रभात जैन, देवेंद्र फुसकेले, आदि सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो