scriptयहां विकास पर लग गया ग्रहण, तीन साल बीतने के बाद यह है हालात | Makronia Nagar Palika vikas par grahan hindi news | Patrika News

यहां विकास पर लग गया ग्रहण, तीन साल बीतने के बाद यह है हालात

locationसागरPublished: Mar 14, 2018 11:35:19 am

Submitted by:

Samved Jain

प्रोजेक्टों के लिए जारी हुई राशि

Negligence, lethaly, wasteful development took place

Negligence, lethaly, wasteful development took place

सागर. मकरोनिया नगर पालिका को अस्तित्व में आए लगभग तीन साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन यहां पर विकास के नाम पर केवल सड़क और नाली निर्माण के ही काम हुए हैं। बड़े प्रोजेक्ट्स को ग्रहण सा लगा है। ये स्थिति तब है जब शासन स्तर पर इन योजनाओं के लिए राशि भी जारी हो चुकी है लेकिन स्थानीय प्रबंधन की अनदेखी से काम शुरू होना तो दूर अब तक जमीन का आवंटन भी अधर में है। वहीं नपा कितनी संजीदगी से चल रही है, इसका अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि तीन साल में तीन सीएमओ बदले जा चुके हैं।


इन प्रोजेक्टों के लिए जारी हुई राशि
ऑडिटोरियम: लागत पांच करोड़ रुपए, राशि आवंटित, संचलानालय से २८ मई २०१६ में स्वीकृति मिलने के बाद १५ माह बाद सितंबर २०१७ में जमीन आवंटन का मामला रखा परिषद में, अब तक नहीं हो सका आवंटन।


स्टेडियम: लागत आठ करोड़ रुपए, राशि आवंटित, जिसके लिए गंभीरिया में जमीन चिन्हित लेकिन आवंटन अभी तक नहीं हो सका।


नपा कार्यालय भवन: लागत दो करोड़ रुपए, राशि भी आवंटित, २८ मई २०१६ में स्वीकृति जमीन आवंटन के लिए १५ माह बाद परिषद में रखा प्रस्ताव, जमीन अभी तक नहीं मिल सकी।


पांच सुलभ कॉप्लेक्स: लागत ७२.७५ लाख रुपए, राशि आवंटित, ५ मार्च २०१६ को स्वीकृति मिलने के बाद अब तक केवल का पूर्ण हो सका निर्माण, एक का निर्माण जारी, एक का भूमिपूजन और दो के लिए चिन्हित जगह से नही ंहटा सके अतिक्रमण।
सौंदर्यीकरण: क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत हैं, जिसमें से केवल डॉ. सर हरिसिंह गौर द्वार का काम हो सका है।


हाउसिंग बोर्ड: डेढ़ साल पहले नपा को हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी ६.७५ करोड़ की राशि के साथ हैंडओवर हुई थी। इसके बाद डीपीआर में तीन बार बदलाव, फिर भी दूर नहीं कर सके खामियां, काम अब तक एक रुपए का भी नहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो